रिंकू सिंह ने फिर किया असंभव को संभव, सुपर ओवर में पहाड़ जैसे लक्ष्य को बना दिया बौना

Updated on 01-09-2023 02:21 PM
कानपुर: आईपीएल के बाद से ही दुनिया भर में लगातार नई-नई टी20 लीग आ रही है। भारत में भी राज्यों ने अपनी लीग शुरू कर दी है। इसी क्रम यूपी में उत्तर प्रदेश टी20 लीग (UP T20 League) की शुरुआत हुई है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त से हुई। 6 टीमों के इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े और उभरते हुए नाम हिस्सा ले रहे हैं। इसमें एक रिंकू सिंह (Rinku Singh) भी हैं। आईपीएल 2023 में तबाही मचाने वाले रिंकू लीग में मेरठ मेवरिक्स के लिए खेल रहे हैं। यहां भी रिंकू ने वहीं धमाका कर दिया है।

4 गेंद पर बनाए 18 रन

उत्तर प्रदेश टी20 लीग के तीसरे मैच में मेरठ मेवरिक्स के सामने काशी रुद्रस की चुनौती थी। यह मैच टाई रहा। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया। काशी ने पहले बैटिंग करते हुए 16 रन बनाए। सुपर ओवर यह स्कोर काफी बड़ा होता है। मेवरिक्स के लिए रिंकू सिंह ओपनिंग करने उतरे। पहले गेंद पर वह कोई रन नहीं बना पाए। बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह के खिलाफ अब मेरठ को 5 गेंद पर 17 रनों की जरूरत थी। रिंकू ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का मारा। अगली गेंद पर मिड विकेट बाउंड्री लाइन के बाहर भेजा। फिर लॉन्ग ऑफ पर अगला छक्का मारकर अपनी टीम को दो गेंद रहते सुपर ओवर में जीत दिला दी।

सपनों जैसा रहा है 2023

रिंकू सिंह के लिए 2023 किसी सपने से कम नहीं रहा है। आईपीएल में केकेआर के खिलाफ गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच की आखिरी 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के मारकर रिंकू ने अपनी टीम जीत दिलाई। टूर्नामेंट में उन्होंने और भी कई दमदार पारियां खेलीं। इसके बाद आयरलैंड दौरे औ एशियन गेम्स के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है। आयरलैंड में अपनी पहली ही पारी में रिंकू ने विस्फोटक बल्लेबाजी की थी।

मैच में जूझ रहे थे रिंकू

सुपर ओवर में कमाल करने वाले रिंकू सिंह मैच में जूझ रहे थे। मेरठ ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 181 रन बनाए। रिंकू सिंह 22 गेंद पर सिर्फ 15 रन ही बना सके थे। माधव कौशिक ने सबसे ज्यादा 52 गेंद पर 87 रनों की पारी खेली। जवाब में काशी रुद्रस ने भी 181 रन बना दिए। ओपनर कर्ण शर्मा ने 58 और शिवम बंसल ने 57 रनों की पारी खेली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.