रिंकू सिंह ने बहन से कराई सुनील नरेन की बात, सुपर ओवर में जीत पर ट्रांसलेट करके समझाया क्या-क्या बोल रही हैं
Updated on
27-04-2026 05:47 PM
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की कमी नहीं थी। इस सीजन का पहला सुपर ओवर हमें लखनऊ और कोलकाता के बीच देखने को मिला। हालांकि केकेआर ने यह सुपर ओवर सिर्फ 4 गेंद में ही जीत लिया।
लखनऊ के खिलाफ केकेआर की जीत के नायक उनके उपकप्तान रिंकू सिंह रहे। वहीं मैच के बाद रिंकू ने अपनी बहन नेहा सिंह की वीडियो कॉल पर दिग्गज सुनील नरेन से बात करवाई। इसकी वीडियो खुद केकेआर के ऑफीशियल अकाउंट से एक्स पर शेयर की गई है।
रिंकू ने नरेन को ट्रांसलेट करकर बताया क्या कह रही थीं उनकी बहन
दरअसल, मैच के बाद रिंकू सिंह ड्रेसिंग रूम में अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर रहे होते हैं। उनके साथ वीडियो कॉल पर उनकी मां और बहन नेहा सिंह होती हैं। ऐसे में जब रिंकू नेहा की सुनील नरेन से बात करवाते हैं तो वह कहती हैं, 'हेलो भइया।' इसके बाद रिंकू उनको करेक्ट करते हैं और कहते हैं, 'भइया नहीं ब्रदर।'इसके बाद नेहा वीडियो कॉल पर सुनील नरेन से कहती हैं, 'भइया बहुत अच्छी बॉलिंग करी।' इसके बाद रिंकू सिंह यह सुनील नरेन के लिए ट्रांसलेट करकर अपनी बेहन का मैसेज उन तक पहुंचाते हैं।
सुपर ओवर में नरेन ने की गजब गेंदबाजी
कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए सुपर ओवर में सुनील नरेन बॉलिंग करने के लिए आए थे। सिर्फ 1 रन पर ही नरेन ने ऐडन मार्करम और निकोलस पूरन को आउट कर दिया। 3 बॉल में ही लखनऊ के 2 खिलाड़ी आउट हो गए थे। ऐसे में सुपर ओवर में मिले 2 रन के टारगेट को कोलकाता ने पहली बॉल पर ही हासिल कर लिया। रिंकू सिंह ने चौका लगाकर केकेआर को जीत दिलाई।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…