जहां मैटर बड़े होते हैं वहां रिंकू सिंह खड़े होते हैं, अगर नहीं खेलते तूफानी पारी तो नेपाल से हार जाता भारत

Updated on 03-10-2023 01:29 PM
हांगझोऊ: एशियन गेम्स में नेपाल के खिलाफ शतक भले ही यशस्वी जायसवाल के बल्ले से निकला हो, लेकिन चर्चा रिंकू सिंह की भी कम नहीं हो रही। आखिरी ओवर्स में रिंकू सिंह की विस्फोटक पारी के बूते ही भारत 200 रन का आंकड़ा पार कर पाया। बाएं हाथ के युवा फिनिशर ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद में ताबड़तोड़ 37 रन कूट दिए। इस दौरान उन्होंने 246.66 की स्ट्राइक रेट से दो चौके तो चार गगनचुंबी छक्के भी उड़ाए। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 202 रन बनाए, जिसके जवाब में नेपाल ने भी कड़ी टक्कर दी और 179 रन बना लिए थे, लेकिन 23 रन से मैच हार गया, इस तरह रिंकू सिंह की फिनिशिंग पारी ने ही भारत की जीत में अहम निभाई।

फिनिशर- लॉर्ड रिंकू
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने भारत को बढ़िया शुरुआत दिलाई। एक छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन वह टिके रहे। मगर अंत में उनके आउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय पारी बिखर जाएगी, तब एकबार फिर रिंकू सिंह ने जलवा दिखाया। शिवम दुबे (19 गेंद में नाबाद 25) के साथ मिलकर रिंकू सिंह (15 गेंद में नाबाद 37) ने पांचवें विकेट के लिए 22 गेंद में 52 रन की अटूट साझेदारी कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। रिंकू ने दो चौके और चार छक्के जड़े जबकि दुबे ने दो चौके और एक छक्का लगाया। रिंकू की पारी की बदौलत टीम ने 20वें ओवर में 25 रन बटोरे, जिसने इस मैच में बड़ा अंतर पैदा किया।

IPL 2023 के बाद से T20 में रिंकू सिंह का प्रदर्शन
4(4), 46(33), 48*(21), 58*(31), 18(18), 6(8), 53*(33), 18*(10), 19(20), 46(35), 21*(10), 16(18), 54(43), 67*(33), 38(21) & 37*(15)

जीतकर भी टेंशन में होगा भारत
जायसवाल ने 49 गेंद की पारी में आठ चौके और सात छक्के जड़ 100 रन बनाये। भारत ने चार विकेट पर 202 रन बनाने के बाद नेपाल की पारी को नौ विकेट पर 179 रन पर रोक कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की जरूर की, लेकिन नेपाल के बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बटोरे। शिवम दुबे ने तीन ओवर में 37 रन लुटाए। तेज गेंदबाजों का यह प्रदर्शन कोच वीवीएस लक्ष्मण के लिए चिंता का सबब होगा क्योंकि बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसी प्रतिद्वंद्वी टीमें उन्हें और परेशान करेंगी। 21 साल के जायसवाल ने मैदान के चारों ओर बाउंड्री जड़ें। उन्होंने तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के खिलाफ सहजता से चौके और छक्के लगाए। बिश्नोई ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि पदार्पण कर रहे वामहस्त स्पिनर किशोर ने चार ओवर में महज 25 रन खर्च कर एक विकेट लिया। आवेश खान (चार ओवर में 32 रन पर तीन विकेट) और अर्शदीप सिंह (चार ओवर में 43 रन पर दो विकेट) ने भी विकेट झटके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.