रिंकू- द किंग... केकेआर के बल्लेबाज की फैन हुई एडल्ट स्टार, खोल दिए दिल के सारे अरमान
Updated on
14-04-2023 08:48 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सनसनी मचाने वाले कोलकाता नाइटराइडर्स के रिंकू सिंह सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी छाए हुए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर केकेआर को चमत्कारिक जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह के लिए अमेरिका की चर्चित पोर्न स्टार केंड्रा लस्ट ने ट्वीट कर उनकी तारीफ की है। केंड्रा लस्ट ने अपने इस ट्वीट के साथ रिंकू सिंह की तस्वीर भी शेयर की है।
रिंकू के लिए केंड्रा लस्ट ने लिखा, 'रिंकू-द किंग'। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका की इस एडल्ट स्टार ने क्रिकेट और अन्य खेलों के लिए ट्वीट किया है। इससे पहले भी वह बॉलीवुड स्टार और केकेआर के ऑनर शाहरुख खान को लेकर भी ट्वीट किया था। केंड्रा लस्ट ने शाहरुख के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी थी। ऐसे में अब जब केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से तबाही मचाई तो लस्ट ने उनके लिए भी ट्वीट किया है।
तीन विकेट से केकेआर ने जीता था मैच
गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने तीन विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था। इस मैच में केकेआर गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 204 का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में गुजरात के लिए विजय शंकर ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली।
205 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की बल्लेबाजी में शुरुआत में कुछ खास नहीं रही थी। टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज सस्ते में निपट गए। क्योंकि इस मैच में गुजरात के लिए कप्तानी करने वाले राशिद खान ने लगातार तीन गेंद में तीन विकेट लेकर अपना हैट्रिक पूरा किया। राशिद के हैट्रिक के बाद तो मानों गुजरात की टीम ने मैच को पूरी तरह से अपने नाम कर लिया था लेकिन आखिरी में रिंकू सिंह ने जिस तरह का गजब का खेल दिखाया, उससे पूरी बाजी ही पलट गई।
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…