अवैध कब्जों को लेकर रिसाली निगम हुआ सख्त,72 घंटे में कब्जा हटाने आयुक्त ने दी चेतावनी

Updated on 29-05-2025 11:37 AM

भिलाई। नगर निगम रिसाली में आयुक्त मोनिका वर्मा अतक्रमण कारियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही हैं। प्रगति नगर मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने कब्जेदारों को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। कुल 76 लोगों को नोटिस जारी कर सख्त चेतावनी जारी की गई है। यदि 72 घंटे में अतिक्रमण नहीं हटाया तो निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी और इसका खर्च भी अतिक्रमणकारी से ही वसूला जाएगा।

बता दें रिसाली निगम क्षेत्र का प्रगति नगर मुख्य मार्ग शुरूआत से अतिक्रमण की चपेट में है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के नक्शे में सड़क की चैड़ाई 60 फीट है, किन्तु कही-कही सड़क 30 फीट या फिर 40 फीट में सिमट गई है। आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर अतत: नगर पालिक निगम रिसाली के तोड़ फोड़ विभाग के प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने अल्टीमेटम अवधि समाप्त होने के बाद अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया है। इस बीच राजस्व विभाग ने कुल 76 लोगों को नोटिस जारी किया है।

70 से ज्यादा को नोटिस,  4 लोग पहुंचे दफ्तर:- रिसाली निगम ने इसके पूर्व दस्तावेज परीक्षण कराने 70 से भी अधिक नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद केवल 4 लोगों ने नक्शा और रजिस्ट्री की छायाप्रति परीक्षण के लिए जमा कराया है। वहीं शेष ने दस्तावेज परीक्षण कराने रूचि नहीं दिखाई। अतिक्रमणकारी अगर स्वत: कब्जा नहीं हटाता तो निगम अमला कार्रवाई करेगा।

इस कार्रवाई में खर्च होने वाली राशि नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 307 एवं 321, 322 तहत अतिक्रमणकारी से वसूल की जाएगी। इसके अलावा मैत्री गार्डन चौक के निकट सड़क की जमीन पर तीन दुकान का निर्माण किया गया है। नोटिस के बाद भी दुकान को नहीं हटाया गया। तीनों दुकान को पुलिस की मौजूदगी में निगम कर्मी खाली कराने के बाद ध्वस्त करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.