भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले ऋषभ पंत ने याद किए खास पल

Updated on 20-10-2022 06:22 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज रविवार 23 अक्टूबर को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इस मुकाबले से पहले भारतीय स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने यह स्वीकार किया कि बड़े मंच पर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से बेहतर और कुछ भी नहीं है। मगर इस साल उनका टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल दिख रहा है। दरअसल, टीम में विकेट कीपर की जगह को लेकर पंत की दिनेश कार्तिक के साथ कड़ी टक्कर चल रही है, मगर पिछले कुछ मैचों में कप्तान रोहित शर्मा ने कार्तिक पर पंत से ज्यादा भरोसा जताया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दिनेश कार्तिक ही पाकिस्तान के खिलाफ खेलते नजर आएंगे।

आईसीसी की बेबसाइट के अनुसार ऋषभ पंत ने कहा पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा 'पाकिस्तान के खिलाफ खेलना हमेशा खास होता है क्योंकि उस मैच को लेकर हमेशा की तरह एक खास तरह की चर्चा होती है। इसमें न केवल हमारे लिए, बल्कि प्रशंसकों और सभी के लिए बहुत सारी भावनाएं शामिल हैं। यह एक अलग तरह का एहसास है, एक अलग तरह का माहौल जब आप मैदान पर जाते हैं और जब आप मैदान पर उतरते हैं, तो आप लोगों को इधर-उधर चीयर करते देखते हैं। यह एक अलग माहौल है और जब हम अपना राष्ट्रगान गा रहे थे, तो वास्तव में मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे।'

पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में जब इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था तो पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से धूल चटाई थी। टॉप ऑर्डर फेल होने के बाद ऋषभ पंत ने विराट कोहली के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को 151 के कुल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की थी। पंत ने इस दौरान 30 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली थी। विराट कोहली के साथ हुई उस साझेदारी के बारे भी पंत ने आगे बात की।

पंत ने कहा 'वह (कोहली) वास्तव में आपको सिखा सकते हैं कि परिस्थितियों से कैसे गुजरना है, जो आपकी क्रिकेट यात्रा को आगे बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है, इसलिए हमेशा की तरह उनके साथ बल्लेबाजी करना अच्छा है। आपके साथ बल्लेबाजी करने का बहुत अनुभव रखने वाला व्यक्ति होना अच्छा है क्योंकि वह आपको खेल को आगे बढ़ाने और उस तरह की रन-ए-बॉल दबाव को बनाए रखने के तरीके के बारे में बता सकता है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.