ऋषभ पंत IPL में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान होंगे:टीम के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने घोषणा की, विकेटकीपिंग पर फैसला नहीं

Updated on 20-03-2024 12:52 PM

IPL 2024 से ऋषभ पंत क्रिकेट में वापसी करेंगे। वे दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान भी होंगे। मंगलवार को DC के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने इसकी घोषणा की। पंत 14 महीने बाद प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

31 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुड़की जाते वक्त पंत का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। इस कारण वे 2023 सीजन भी नहीं खेल सके थे। ऋषभ की जगह 2023 सीजन में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कप्तानी की थी। पिछले हफ्ते ही पंत को NCA से फिटनेस क्लियरेंस मिला है।

पार्थ जिंदल ने कहा- हमें अपने कप्तान के रूप में ऋषभ का वापस स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। धैर्य और निडरता ने हमेशा उनके क्रिकेट ब्रांड को स्थापित किया है। मैं एक बार फिर हमारी टीम के लिए उनकी वापसी का इंतजार नहीं कर सकता क्योंकि हम नए जोश और उत्साह के साथ नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं।

विकेटकीपिंग पर अभी भी संशय
हालांकि पंत के विकेटकीपिंग करने पर संशय अभी बना हुआ है। पार्थ जिंदल या टीम मैनेजमेंट में से किसी ने भी पंत के विकेटकीपिंग करने पर कोई बात नहीं की है। हालांकि कुछ दिन पहले उन्होंने विकेटकीपिंग और एक्सरसाइज करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था। वह NCA के 20 ओवर के ट्रेनिंग मैच में बल्लेबाजी और फील्डिंग भी करते नजर आए थे।

दिसंबर 2022 से क्रिकेट से दूर हैं पंत
पंत दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। उनका 31 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुड़की जाने के दौरान एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद उनके दाहिने पैर के घुटने की तीन सर्जरी हुईं।

पंत दो सप्ताह पहले बेंगलुरु में NCA की ओर से आयोजित अभ्यास मैच में खेले थे। इसमें उन्होंने बैटिंग की थी। वह टीम इंडिया के साथ नेट्स में भी बैटिंग कर चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स घरेलू ग्राउंड के 2 मैच विशाखापट्टनम में खेलेगी
दिल्ली कैपिटल्स टीम घरेलू ग्राउंड पर खेले जाने वाले अपने 2 शुरुआती मैच विशाखापट्टनम में खेलेगी। दरअसल, विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के प्लेऑफ सहित 11 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए। जिसकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स को घरेलू ग्राउंड के अपने दो मैचों को विशाखापट्टनम में शिफ्ट करना पड़ा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.