ऋषि सुनक ने देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का किया वादा

Updated on 25-10-2022 05:21 PM

लंदन

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस के पद संभालने के 45 दिन में ही इस्तीफे के बाद भारतीय मूल के ऋषि सुनक दोबारा अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं। इससे पहले हुए चुनाव में उन्हें लिज ट्रस के मुकाबले हार का सामना करना पड़ा था। सुनक ने अपनी दावेदारी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी उम्मीदवारी पर मोहर लगाते हुए ट्वीट किया, यूके एक महान देश है लेकिन आर्थिक संकट से जूझ रहा है। मैं अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना चाहता हूं और अपने देश के लिए योगदान देना चाहता हूं।

उन्होंने कहा, अब फैसला करना है कि यूके की नई पीढ़ी को अवसर कैसे देना है। इसीलिए मैं कंजरवेटिव पार्टी के लीडर और प्रधानमंत्री पद के लिए सामने हूं। हमने आपके चांसलर के तौर पर सेवा दी है और मुश्किल समय में अर्थव्यवस्था को भी संभाला है। फिलहाल का संकट ज्यादा बड़ा है लेकिन अगर सही व्यक्ति को चुना गया तो अच्छा अवसर जरूर हाथ लगेगा।

उन्होंने कहा, मेरा ट्रैक रेकॉर्ड वादे पूरे करने का रहा है और 2019 में जो वादे किए गए थे उन्हें भी पूरा किया जाएगा। सरकार में एकता, प्रोफेशनलिजम और विश्वसनीयतता रहेगी। ऋषि सुनक के पास पहले से ही 100 टोरी सदस्यों का समर्थन है। सुनक का मुकाबला पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से हो सकता है। हालांकि अभी उन्होंने अपनी उम्मीदवारी का ऐलान नहीं किया है। जॉनसन की कैंपेन टीम ने भी 100 समर्थकों का दावा किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.