एफएंडओ में निवेश के साथ ही बढ़े खतरे, नए नियम लाने की तैयारी में सेबी, होगा ये बदलाव

Updated on 19-06-2024 01:40 PM
नई दिल्ली: फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग यानी वायदा और विकल्प ट्रेडिंग को लेकर सेबी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निवेशकों को सचेत किया था। लेकिन इसे बावजूद खुदरा निवेशकों की इसमें रुचि बढ़ रही है। लिहाजा, इससे जुड़े खतरों से निपटने के लिए सेबी डेरिवेटिव ट्रेडिंग के नियमों में कई बदलावों पर विचार किया जा रहा है। डेरिवेटिव एक फॉर्मल फाइनेंशियल कॉन्ट्रैक्ट है जो निवेशक को भविष्य की तिथि के लिए एसेट खरीदने और बेचने की अनुमति देता है। डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट की समाप्ति तिथि पहले से निर्धारित की जाती है। खुदरा निवेशकों के दम पर इंडेक्स और स्टॉक ऑप्शंस की ट्रेडिंग पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। इसे देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने कहा था कि एफएंडओ में रिटेल ट्रेडिंग में उछाल से आगे कई चुनौतियां आ सकती हैं जो मार्केट के साथ ही निवेशकों के सेटिमेंट और परिवारों के फाइनेंस को लेकर भी हो सकती है।

अब सेबी नए नियमों पर विचार कर रहा है, जिससे खतरे कम रहें। सूत्रों के मुताबिक, सेबी इंडेक्स और स्टॉफ ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स पर खुलासे के लिए भी कह सकता है, जबकि अभी सिर्फ ऑप्शंस एक्टिविटी और ओपन इंट्रेस्ट पर खुलासा होता है। सेबी एक्सचेंजों को टर्नओवर पर चार्ज लगाने की बजाए फ्लैट फीस लेने के लिए भी कह सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.