सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पहली बार बोलीं रीटा मां- बेटे के कारण मुझे मिल रहा प्यार

Updated on 18-02-2023 09:09 PM
टीवी के फेमस एक्टर और 'बिग बॉसस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को गुजरे हुए 2 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन ऐसा कोई दिन नहीं बीतता है, जब उनके फैंस उन्हें याद नहीं करते हैं। सिद्धार्थ की मौत के बाद फैंस उनकी मां रीटा का पूरा ख्याल रखते हैं। जब भी उनकी कोई तस्वीर सामने आती है, उनका हाल और आंखों में छिपा दर्द देख फैंस भी इमोशनल हो जाते हैं। ये पहला मौका है, जब उनका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो सिद्धार्थ को लेकर कुछ ऐसा बोल रही हैं, जो सभी के दिल को छू गया है।

वीडियो बना रही महिला रीटा मां से पूछती है कि आप कुछ बोलना चाहेंगी? इस पर Sidharth Shukla की मां कहती हैं, 'मैं यही बोलना चाहूंगी कि मैं आप सब को बहुत बहुत प्यार करती हूं। आप सबका संदेश मुझे मिलता है। और मुझे बहुत अच्छा लगता है कि इतने लोग मुझे प्यार करते हैं और इसका कारण सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला है।' ये बोलने के बाद रीटा मां मुस्कुरा देती हैं, लेकिन उनकी इस मुस्कान के पीछे छिपे दर्द को फैंस भांप लेते हैं।

रीटा मां की तारीफ कर रहे फैंस

फैंस का कहना है कि वो मां की असली परिभाषा हैं। जिस तरह से उन्होंने जवान बेटे को खोने के बाद भी खुद को संभाला है और अभी भी वो सारा क्रेडिट अपने बेटे सिद्धार्थ शुक्ला को दे रही हैं, ये इस बात की गवाही देता है कि एक मां के तौर पर उनका दिल कितना साफ है। बता दें कि सिद्धार्थ अपनी मां के बहुत करीब थे। पिता की मौत के बाद वो अपनी मां के साथ हर कदम साथ रहते थे।

हार्ट अटैक ने ले ली थी जान

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत 2 सितंबर 2021 को हार्ट अटैक से हुई थी। उनकी मौत की खबर ने सभी को सन्न कर दिया था। वो महज 40 साल के थे। 'बिग बॉस 13' का विनर बनने के बाद वो कामयाबी के शिखर पर थे। वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में काम कर रहे थे। उनके पास शहनाज गिल जैसी दोस्त भी थीं। लेकिन अचानक सब कुछ तहस-नहस हो गया। वो अपने पीछे सबको रोता-बिलखता छोड़ गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.