ड्रेसिंग रूम में वेप करते पकड़े गए रियान पराग, क्या एक्शन लेंगे मैच रेफरी? बैन भी हो सकते हैं

Updated on 29-04-2026 12:45 PM
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। बता दें कि पंजाब किंग्स का विजय रथ भी आरआर ने रोक दिया। आईपीएल 2026 में पंजाब को पहली बार हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, इससे ज्यादा बात इस वक्त राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की हो रही है। मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में रियान पराग को स्मोक करते हुए देखा गया। वह वेप कर रहे थे। यह घटना राजस्थान रॉयल्स की पारी के 16वें ओवर की है। पराग को वेप पीते हुए साफ देखा गया। उनकी सोशल मीडिया पर वेप करते हुए वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन अब इसपर मैच रेफरी एक्शन भी ले सकते हैं। पराग को उनके इस एक्शन पर सजा मिल सकती है।

रियान पराग को क्या-क्या सजा मिल सकती है?

IPL के कोड ऑफ कंडक्ट में 'vaping' शब्द का सीधा जिक्र तो नहीं है, लेकिन भारत में ई-सिगरेट पूरी तरह से गैरकानूनी है। भारत सरकार के 2019 के कानून (PECA) के तहत ई-सिगरेट और वेपिंग पर सख्त रोक है। चूंकि इनका इस्तेमाल करना कानूनी अपराध है, इसलिए स्टेडियम के अंदर ऐसा करना एक गंभीर मामला माना जा सकता है।इसके अलावा स्टेडियम के सुरक्षा नियमों के अनुसार आईपीएल के सभी वेन्यू 'नो-स्मोकिंग' जोन होते हैं। प्लेयर्स और अधिकारियों की गेट पर चेकिंग की जाती है और उन्हें लाइटर, माचिस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक स्मोकिंग डिवाइस अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होती।
आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.2 के तहत इन नियमों को तोड़ना खेल की छवि खराब करने जैसा माना जाता है । इसके लिए मैच रेफरी खिलाड़ी को फटकार लगा सकते हैं, उनकी मैच फीस काट सकते हैं या उन पर बैन (सस्पेंशन) भी लगा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.