रियान पराग ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में बांधे पुल, टीम के इस एक खिलाड़ी को भी माना जीत का हीरो
Updated on
31-03-2026 11:34 AM
गुवाहटी: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ आईपीएल 2026 में अपना अभियान शुरू किया है। इस टीम ने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से मैच अपने नाम किया। शानदार जीत के बाद कप्तान रियान पराग ने ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की जिन्होंने 15 गेंद पर अपनी फिफ्टी ठोक तूफानी पारी खेली।
रियान पराग ने किसकी तारीफ की?
जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, 'टॉस हमारे लिए थोड़ा लकी रहा। यह लाल मिट्टी का विकेट था और बारिश भी हुई थी। गेंदबाजों ने अपनी योजना को अच्छी तरह लागू किया। कप्तानी के लिए काफी तैयारी की है लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है। प्लानिंग और रणनीति पर काफी समय दिया गया। हम स्मार्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं और हालात के अनुसार ढलना चाहते हैं जो आज हमने किया। सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया तेज गेंदबाज काफी प्रभावी रहे। गुवाहाटी की पिच जड्डू भाई के लिए अनुकूल रही।'
वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ
मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदो में 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। 15 वर्षीय खिलाड़ी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यशस्वी जायसवाल के साथ 75 रन की साझेदारी ने टीम के लिए जीत की नींव रखी। कप्तान ने सूर्यवंशी की तारीफ में कहा, 'मैं वैभव से कहता हूं कि आप पूरे 14 मैच खेलो मैदान या मीडिया की बातों से परेशान मत हो। कोचों से भी कहता हूं कि उन्हें खुलकर खेलने दें। नेट्स में उन्हें देखकर हम काफी प्रभावित हुए।'
रुतुराज गायकवाड़ ने क्या कहा?
करारी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, 'शुरुआत में हालात मुश्किल थे खासकर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ। मीडियम पेसर्स के खिलाफ भी खेलना आसान नहीं था और स्पिनर्स को भी मदद मिल रही थी। शायद हम थोड़ी और गहराई तक बल्लेबाजी कर सकते थे लेकिन आजकल अच्छा स्कोर क्या है यह तय नहीं होता इसलिए खेलते रहना जरूरी था।'
उन्होंने कहा, 'आप पिछली चीजों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते हैं। अगला मैच तीन दिन में है। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं शुरुआत थोड़ी नर्वस थी लेकिन एक मैच खेल लेना अच्छा रहा। मैं हमेशा पूरी तरह आक्रामक खेलने में विश्वास नहीं करता लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण यह समझना मुश्किल है कि सही स्कोर क्या होगा। बल्लेबाजों के लिए जरूरी है कि वे खुद पर भरोसा रखें और मौका मिले तो शॉट खेलने से न चूकें।'
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…