इंदौर से खलघाट जाने के लिए पहाड़ काटकर सड़क निर्माण शुरू

Updated on 13-06-2023 12:17 AM

इंदौर-खलघाट हाईवे के गणेश (गणपति) घाट पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) आने-जाने की राह अलग कर रहा है। घाट पर 8.8 किलोमीटर के हिस्से में पहाड़ काटकर इंदौर से खलघाट जाने के लिए अलग रास्ता बनाया जा रहा है। यह काम करीब एक साल में पूरा होगा। मौजूदा रोड से ढाई किमी दूर तीन लेन की सड़क बनाई जा रही है। वहीं आने के लिए मौजूदा फाइव लेन सड़क मिलेगी।

गणेश घाट पर 15 साल में 3000 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 450 से ज्यादा लोग जान गवां चुके हैं। इस रोड पर कई वाहन अपनी लेन बदलकर दूसरी लेन चले जाते हैं। इस वजह से खलघाट की ओर जाने वाले मार्ग पर लेन अलग करने के लिए बीच में ड्रम रखे गए हैं। अभी ढलान ज्यादा होने के कारण कई वाहनों के ब्रेक फेल हो जाते हैं। कई ट्रक ड्राइवर डीजल बचाने के लिए ट्रक ढलान से उतरते समय न्यूट्रल कर देते थे। इस कारण उनका वाहन पर नियंत्रण खत्म हो जाता था। यह इस घाट पर दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण बनता था। नियम यह है कि घाट पर जिस गियर में गाड़ी चढ़ाते हैं, उसी में उतारना चाहिए।
3.3 मीटर रह जाएगा ग्रेडिएंट

गणेश घाट की कुल लंबाई दो किलोमीटर है। अभी इस रोड पर 6 मीटर का ग्रेडिएंट (ढलान) है। लेन अलग होने पर यह 3.3 मीटर रह जाएगा। गणेश घाट पर बनने वाली सेपरेट लेन की लंबाई 8.87 किमी और चौड़ाई 30 मीटर होगी। इस कार्य पर करीब 209 करोड़ रुपये खर्च किए जाएगे। हरियाणा की काूलवाला कंस्ट्रक्शन कंपनी को इसके निर्माण का जिम्मा सौंपा है।
एक साल में तैयार कर देंगे सड़क

एनएचएआइ के महाप्रबंधक व प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांझल के मुताबिक रात में रोशनी के लिए लाइट लगाई है। गति नियंत्रण के लिए रंबल स्ट्रीप भी बनाई गई है। दो लेन की सड़क को चार लेन में तब्दील कर कुछ एक हिस्से पर पेवर ब्लाक लगाए हैं, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित हो। बीच में लेन सेपरेट करने के लिए ड्रम भी रखे हैं। इससे दुर्घटनाओं में कमी भी आई है।

ADVERTISEMENT


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.