1.45 लाख किमी का रोड नेटवर्क, चीन को पछाड़कर आगे निकला भारत, नंबर 1 बनने से बस एक कदम दूर

Updated on 28-06-2023 08:09 PM
नई दिल्ली: भारत में तेजी से सड़कों का निर्माण हो रहा है। हाईवे, एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि साल 2024 तक भारत की सड़कें अमेरिका की सड़कों को टक्कर देगी। रोड नेटवर्क में भारत ने बड़ी कामियाबी हासिल कर ली है। चीन को पछाड़कर भारत सड़क नेटवर्क मामले में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रोड नेटवर्क वाला देश बन गया है। नंबर 1 देश बनने से वो बस एक कदम दूर है। दुनियाभर में सबसे बड़े रोड नेटवर्क मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका पहले नंबर पर है। वहीं दूसरे नंबर पर अब तक चीन (China) था, जिसे भारत ने पछाड़ दिया है।चीन को पछाड़कर भारत ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

चीन को पछाड़कर भारत बना नंबर 1

भारत ने 9 सालों में विशाल रोड नेटवर्क का निर्माण किया है। साल 2014 के बाद से भारत में 1.45 लाख किमी का लंबा रोड नेटवर्क तैयार हो गया है। 9 सालों में भारत में बढ़ते सड़कों के जाल ने उसे बड़ी कामियाबी दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे नौ सालों में भारत ने कई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जोड़े गए। इस सफलता के साथ भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रोड नेटवर्क वाला देश बन गया है। भारत ने चीन से ये खिताब छीन लिया है। भारत ने सबसे ज्यादा रोड नेटवर्क के मामले चीन को पीछे किया है। पिछले 9 सालों में देश में 1.45 लाख किलोमीटर सड़कें बनाई गई हैं।

9 साल में बना दिए 7 रिकॉर्ड
नितिन गडकरी ने बताया कि कैसे 9 सालों में सरकार ने रोड नेटवर्क को बढ़ाने के लिए दिन-रात काम किया । उन्होंने कहा कि सरकार ने 9 सालों में 7 रिकॉर्ड बना लिए। नितिन गडकरी के मुताबिक इस साल मई में NHAI ने 100 घंटे में 100 किलोमीटर लंबा नया एक्सप्रेसवे बनाकर रिकॉर्ड बना दिया। वहीं बीते साल NHAI ने 105 घंटे और 33 मिनट में 75 किमी लंबा एकल बिटुमिनस कंक्रीट सड़क का निर्माण पूरा कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 9 साल में टोल कलेक्शन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। नौ सालों में यह 4770 करोड़ रुपये से बढ़कर 41342 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सरकार ने FASTag (फास्टैग) के इस्तेमाल से टोल प्लाजा पर लंबी कतारों से लोगों को निजात दिलाया। नितिन गडकरी के कार्यकाल में सड़क निमार्ण ने रफ्तार पकड़ी। नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे से देश को एक कोने से दूसरे कोने को जोड़ने का काम किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.