भोपाल जंक्शन के बाहर आधी रह गई सड़क! ऑटो, अतिक्रमण और गड्ढों से बढ़ी दिक्कत, ट्रैफिक जाम से रोजाना यात्री 40 हजार परेशान

Updated on 27-04-2026 01:25 PM

 भोपाल: भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक से रोजाना हजारों यात्रियों का आना-जाना होता है, लेकिन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक की साइड की सड़क खुद परेशानी का बड़ा कारण बन गई है। करीब 20 फीट चौड़ी इस सड़क को अतिक्रमण और अव्यवस्था के चलते लोगों ने लगभग 10 फीट तक सीमित कर दिया है।

दूसरी ओर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे पैदल चलना और वाहन निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है। खासकर सुबह-शाम के पीक ऑवर्स में यहां जाम की स्थिति आम बात हो गई है।

यात्रियों की बढ़ती परेशानी

ट्रेन पकड़ने या उतरने वाले यात्रियों को यहां अक्सर देरी झेलनी पड़ती है। गड्ढों और अव्यवस्थित ट्रैफिक से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को चलने में दिक्कत होती है। बारिश में पानी भरने से फिसलने और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है, वहीं भारी सामान के साथ आवाजाही और मुश्किल हो जाती है।

हर समय बना रहता है खतरा

सड़क की खराब हालत और भीड़भाड़ के कारण अचानक ब्रेक लगाने या मुड़ने से हादसों की आशंका बनी रहती है। जाम लगने पर एंबुलेंस और अन्य इमरजेंसी वाहन भी फंस सकते हैं, जिससे समय पर मदद मिलना मुश्किल हो जाता है। रात में पर्याप्त रोशनी न होने से यह जोखिम और बढ़ जाता है।

निगरानी की कमी बनी वजह

नियमों का पालन न होने के पीछे सबसे बड़ा कारण पर्याप्त निगरानी और सख्त कार्रवाई की कमी है। मौके पर अक्सर ट्रैफिक पुलिस या रेलवे स्टाफ की मौजूदगी नहीं होती, जिससे चालक नियमों की अनदेखी करते हैं। नियमित चेकिंग और जुर्माने की सख्ती न होने से समस्या लगातार बनी हुई है।

40 हजार यात्रियों पर भारी अव्यवस्था

रोजाना लगभग 40 हजार यात्री इस मार्ग से आते-जाते हैं। वहीं करीब 40 आटो प्रतिदिन सड़क पर ही खड़े रहते हैं, जिससे पूरी सड़क घिर जाती है। हैरानी की बात यह है कि इस अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए मौके पर कोई प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आती।

ये हो सकते हैं समाधान

स्थिति सुधारने के लिए ड्राप-आफ और पिक-अप के लिए अलग लेन बनाई जाए। ऑटो-टैक्सी के तय स्टैंड सुनिश्चित कर सख्ती से पालन कराया जाए। सड़कों की नियमित मरम्मत, स्पष्ट साइनज और बैरिकेडिंग जरूरी है। साथ ही पीक ऑवर्स में विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट लागू कर जाम और अव्यवस्था नियंत्रित की जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.