सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Updated on 22-08-2025 11:29 AM

दंतेवाड़ा। कार्यालय जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश में सतत रूप से बढ़ती सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से जनजागरुकता का कार्य किया जाना है, तत्संबंध में ’’सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’’ की महता को प्रतिपादित करने विषय पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हाई-हायर सेकेण्डरी स्तर से लेकर राज्य स्तर तक किया जा रहा है। यातायात साक्षरता के तहत गृह विभाग के तत्वाधान में वाद-विवाद प्रतियोगिता स्कूल शिक्षा विभाग, एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।

जिले में कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिषन प्राधिकरण जयंत नाहटा के नेतृत्व में ’’सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा‘‘ विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभारंभ किया जा रहा है। सभी वाद विवाद प्रतियोगिताएं विकासखण्ड स्तर पर 23 अगस्त, जिला स्तर पर 30 अगस्त, संभाग स्तर पर 06 सितम्बर एवं राज्य स्तर पर 13 सितम्बर 2025 को आयोजित किया जायेगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, दंतेवाड़ा एस.के.अम्बस्ता ने बताया कि ’’सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा‘‘ वाद-विवाद प्रतियोगिता के संबंध में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अपने विकासखण्ड के हाई स्कूलों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने आवश्यक निर्देश जारी किया गया है। 

जिला परियोजना अधिकारी डॉ. रत्नबाला मोहंती ने इस संबंध में जानकारी दी कि हाई स्कूलों के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं विकास खण्ड स्तर में विकासखण्ड से जिला स्तर, जिला से संभाग स्तर एवं संभाग स्तर के चयनित छात्र-छात्राएं राज्य स्तर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में शामिल होगें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.