भोपाल में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर एक घंटे पहले रास्ते होंगे बंद

Updated on 24-06-2023 08:26 PM
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को एक दिवसीय दौरे पर भोपाल आ रहे हैं। वह रानी कमलापति और लाल परेड मैदान में बूथ विस्तारक कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुरक्षा कारणों की वजह से उनके भोपाल आगमन के एक घंटे पहले से नए शहर के खासकर राजभवन, लालपरेड ग्राउंड से जुड़े मार्गों का ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही जेल पहाड़ी रोड से बागसेवनिया थाना तिराहा तक का ट्रैफिक भी बंद कर दिया जाएगा। हालांकि पुलिस का डायवर्सन प्लान को अभी अंतिम रुप नहीं दिया गया है,इस रणनीति को लेकर चर्चा पूरी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य वीवीआइपी और वीआइपी उस दिन राजधानी में मौजूद रहेंगे। इस कारण से ट्रैफिक का दबाव अधिक रहेगा। सुबह से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म-1 की तरफ से यात्रियों का प्रवेश भी बंद रहेगा। यात्री प्लेटफाॅर्म-5 से आवागमन करेंगे। प्रधानमंत्री की की सुरक्षा में एसपीजी, एटीएस, हाकफोर्स के कमांडों,20 आइपीएस और चार हजार पुलिस बल तैनात रहेगा।

सुबह से शाम बदला रहेगा ट्रैफिक

मालवाहक, भारी, व्यावसायिक,अनुमति प्राप्त वाहन आवश्यकतानुसार सुबह से शाम शाम तक रोशनपुरा चौराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा एवं मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक ट्रैफिक प्रतिबंधित रह सकता है। इसी तरह रोशनपुरा चौराहा से पॉलिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पॉलिटेक्निक चौराहा से गांधी पार्क तिराहा तक आवागमन प्रतिबंधित रहने का अनुमान है। किस समय

सुबह से यह रास्ते हो जाएंगे बंद

सामान्य दो पहिया, चार पहिया,लोक परिवहन वाहन सुबह से शाम तक मालवीय नगर,एयरटेल तिराहा से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा व मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक प्रतिबंधित रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.