नीता अंबानी के साथ मैदान का चक्कर, विपक्षी खिलाड़ियों संग मस्ती, मुंबई की जीत का रोहित ने यूं मनाया जश्न

Updated on 22-05-2025 01:48 PM
मुंबई: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। इस मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला। वह तीसरे ही ओवर में 5 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई ने सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की पारी 121 रनों पर ही सिमट गई। टीम 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। टीम 5 बार खिताब भी अपने नाम कर चुकी है।

रोहित ने मैदान का चक्कर लगाया

रोहित शर्मा ने मैच के पूरे वानखेड़े स्टेडियम का चक्कर लगाया। उनके सात मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी भी थी। दोनों लगातार बातें कर रहे थे। पिछले साल मुंबई इंडियंस ने रोहित को हटाकर हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बना दिया था। इसके बाद रोहित और फ्रेंचाइजी के बीच काफी अनबन की खबरें आईं। टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर रही। लेकिन इस सीजन सबकुछ ठीक दिख रहा है और इसका असर प्रदर्शन पर भी दिखा।
रोहित शर्मा ने मैच के बाद भी दर्शकों का दिल जीता। नीता अंबानी के साथ स्टेडियम का चक्कर लगाने के बाद, रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव और केविन पीटरसन के साथ मिलकर टेनिस रैकेट से गेंदें दर्शकों में फेंकी। रोहित काफी समय तक कुलदीप यादव और करुण नायर के साथ बातें भी कर रहे थे।

मुंबई का एक मैच अभी बाकी

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस को अभी एक और मुकाबला खेलना है। टीम की टक्कर प्लेऑफ में जगह बना चुकी पंजाब किंग्स के जयपुर में मुंबई की टक्कर होगी। पंजाब और मुंबई के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस भी प्लेऑफ में है। पंजाब, आरसीबी और गुजरात के 2-2 मैच बचे हैं। यही वजह है कि टॉप-2 में फिनिश करने के लिए इनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। आईपीएल टेबल में टॉप-2 पर रहने वाली टीमों को फाइनल में जाने के दो मौके मिलते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैच की वनडे सीरीज से भारतीय टीम 2027…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर कदम…
 27 September 2026
साउथेम्प्टन: भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट निकाले और ससेक्स को हैंपशायर पर शानदार जीत दिलाई। उन्होंने पहली पारी में…
 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में शनिवार को एक और पदक मिला। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।…
 26 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…
 26 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में शूटिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन,…
Advt.