धमतरी में ACB अधिकारी बनकर घर में लूट:8 मोबाइल-लैपटॉप ले गए चोर

Updated on 27-11-2025 12:48 PM
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अधिकारी बनकर एक घर में लूट हुई है। आरोप है कि विश्व बजरंग दल और भाजयुमो के पदाधिकारियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।

यह घटना धमतरी जिले में 25 नवंबर को शाम करीब 4 बजे हुई। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, लुटेरे उसके घर से एक लैपटॉप और 8 मोबाइल फोन ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।\

शिकायतकर्ता बोला- परिवार को जेल भेजने की धमकी भी दी

शिकायतकर्ता महावीर साहू के मुताबिक, तीन व्यक्ति उनके घर में घुस आए और खुद को एसीबी का बड़ा अधिकारी बताया। उन्होंने घर की तलाशी ली और छापेमारी की कार्रवाई का दावा किया।

तलाशी के दौरान, आरोपियों ने घर से एक लैपटॉप और 8 मोबाइल फोन जब्त कर लिए। जब उनसे वारंट मांगा गया, तो उन्होंने सुरक्षा का हवाला देते हुए वारंट देने से इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता के भाई को फोन पर 'सेटलमेंट' करने के लिए कहा गया और पैसे न देने पर परिवार को जेल भेजने की धमकी भी दी गई।

इन धमकियों और वारंट न मिलने पर महावीर साहू को संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल रुद्री थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों ने लूटपाट के इरादे से खुद को एसीबी अधिकारी बताया, उनमें BJYM के नेता शामिल हैं। इस मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

पुलिस के मुताबिक, मामले में धारा 319(2),331(3),308(4),351(2),3(5) के तहत एफआईआर किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले पति, देवर और सास ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद पट्टे…
 30 September 2026
महाराष्ट्र से झारखंड और ओडिशा जाने वाले ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक बदलने का काम किया जाएगा। यह काम सीनी-राजखरसावां…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में प्रोफेसर ने कॉलेज की छात्राओं से अश्लील डिमांड की है। शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रोफेसर जेपी…
 30 September 2026
रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में इन दिनों छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंत्रप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से युवा…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज किए जाने की शिकायतें मिली थीं, जिसके…
 30 September 2026
रायपुर ।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की भावना जनभागीदारी और सेवा के माध्यम से…
 29 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’…
 29 September 2026
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वें प्रांतीय सम्मेलन में बिलासपुर के कवि एवं डेटा साइंटिस्ट डॉ. अंकुर शुक्ला ‘खावर’ को छत्तीसगढ़ी भाषा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा…
Advt.