फैबियन एलन के साथ गन पॉइंट पर लूट होटल के बाहर फोन और बैग छीना

Updated on 06-02-2024 12:53 PM

वेस्टइंडीज के इंटरनेशनल क्रिकेटर फैबियन एलन के साथ बंदूक की नोंक पर लूट हो गई। जमैका के ऑलराउंडर वर्तमान में SA20 लीग में खेल रहे हैं। 28 साल के एलन पार्ल रॉयल्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं।

फेबियन को जोहान्सबर्ग में टीम होटल के बाहर निशाना बनाया गया। बंदूक से लैस हमलावरों ने सैंडटन सन होटल के पास एलन को बंदूक दिखाकर उनका फोन और बैग समेत निजी सामान जबरन छीन लिया।

इस घटना ने SA20 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पार्ल रॉयल्स टीम, SA20 और क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के सूत्रों ने इस घटना की पुष्टि की है। फ्रेंचाइजी ने भी उनके सुरक्षित होने की पुष्टि की।

फ्रेंचाइजी ने कहा, खिलाड़ी का पूरा ध्यान रखा जा रहा
पार्ट रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने घटना के बाद कहा, ' कैरेबियन ऑलराउंडर पूरी तरह सुरक्षित हैं। वह अपनी टीम के साथ एलिमिनेटर की तैयारी कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी अपने प्लेयर्स की सेफ्टी का ध्यान रखने के साथ उन्हें पर्सनल टाइम भी देती है।

घटना के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फेबियन भी इस वक्त अच्छा महसूस कर रहे हैं और एलिमिनेटर खेलने के लिए अवेलेबल भी हैं।'

खिलाड़ियों की सुरक्षा में दूसरी बार चूक
बीते दिनों SA20 के खिलाड़ियों की सुरक्षा में चूक का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भी एक घटना हो चुकी है। यह लीग का दूसरा सीजन है, जो प्लेऑफ चरण में पहुंच गया है।

क्रिकेटर को कोई नुकसान नहीं
इस घटना में कैरेबियाई क्रिकेटर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वेस्टइंडीज क्रिकेट के एक सूत्र ने बताया कि एलन को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

फैबियन के संपर्क में CWI
क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि जमैका के रहने वाले हमारे मुख्य कोच आंद्रे कोली फैबियन के संपर्क में हैं।। हमने औबेड मैकॉय के जरिए उनसे बात की। वह ठीक हैं।

SA20 और IPL में कप्तानी करना अलग अनुभव: मार्करम

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्करम का मानना है कि IPL और SA20 में कप्तानी करना अलग है। मार्करम फिलहाल SA20 की टीम सनराइजर्स इस्टर्न कैप टीम के कप्तान है। टीम ने ग्रुप स्टेज में टॉप पर फिनिश किया है। मार्करम IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की भी कप्तानी करते है।

मार्करम ने भास्कर के सवाल पर कहा कि, IPL में और साउथ अफ्रीका की लीग में आपको अलग कल्चर के लोग मिलते हैं। इससे कप्तानी की अप्रोच भी बदलती है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.