कोरबा में नकली पुलिस बनकर लूटपाट : SECL के अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार

Updated on 16-09-2024 04:13 PM

कोरबा । कोरबा पुलिस ने नकली पुलिस बनकर बायपास मार्ग पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस चौंकाने वाले मामले में पकड़े गए आरोपियों में SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

घटना 14 सितंबर की है, जब कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह बायपास मार्ग पर कुछ लोग खुद को पुलिस अधिकारी बताकर वाहनों से वसूली कर रहे थे। पीड़ित ट्रक चालक हार्दिक अंसारी ने बताया कि जब वे चावल से भरे अपने ट्रक को बिहार ले जा रहे थे, तो बोलेरो सायरन बजाते हुए उनके ट्रक के पास आई। गाड़ी से पांच लोग उतरे, जिन्होंने खुद को टीआई और पुलिस अधिकारी बताते हुए उनसे पेपर मांगे और फिर पैसे की मांग करने लगे।


ट्रक चालक के पास मौजूद 2000 रुपये नकद और मोबाइल छीनकर आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत के बाद, कटघोरा पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चार आरोपी SECL के अधिकारी और कर्मचारी हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी इस लूटपाट में शामिल था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:
    मुकेश केशरवानी (36), निवासी केरा रोड, जांजगीर-चांपा
    अभिषेक मीणा (26), निवासी जयपुर, राजस्थान
    विकास मीणा (28), निवासी सीकर, जयपुर
    दिलीप कुमार यादव (25), निवासी बांकीमोंगरा, कोरबा
    हरप्रसाद पटेल (27), निवासी बलगी, कोरबा

कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.