रायपुर में पेट्रोल-पंप में कैश से भरे बैग की लूट:चोरी की बाइक से आया, रेकी की, फिर बैग छीनकर भागा; गिरफ्तार

Updated on 30-07-2025 12:58 PM

राजधानी रायपुर के रायपुरा स्थित पेट्रोल पंप में कैश से भरे बैग की लूट हुई है। 17 जुलाई की रात साढ़े 11 बजे महिला कर्मचारी पेट्रोल पंप पर ड्यूटी में तैनात थी। तभी एक लुटेरा चोरी की बाइक में आया और पेट्रोल डलवाने के बाद महिला के पास रखे बैग को छीनकर भाग गया।

मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का हैं। आसपास की CCTV देखने के बाद आरोपी पकड़ा गया है। वह सिविल लाइन का रहने वाला है। आरोपी ने लूट से पहले रेकी की थी। उसके कब्जे से नगदी और बाइक समेत 50 हजार का माल बरामद हुआ है।

चोरी से पहले रेकी की

डोमेश्वरी साहू ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सत्यम विहार कॉलोनी रायपुरा में रहती है और वर्धमान फ्यूल्स पेट्रोल पम्प, रायपुरा में काम करती है। 17 जुलाई को वह वर्धमान फ्यूल्स पेट्रोल पम्प में अपना काम कर रही थी।

तभी रात करीब साढ़े 11 बजे एक युवक आया उसने पेट्रोल डलवाकर रेकी की। फिर कुछ देर बाद वापस लौट कर आया। आरोपी ने डोमेश्वरी के पास रखे बैग को झपट्टा मार कर छीन लिया। फिर फरार हो गया।

50 हजार का माल जब्त

इस मामले में डीडी नगर पुलिस को शिकायत मिलने के बाद आरोपी की खोजबीन शुरू हुईं। पुलिस ने सिविल लाइन के रहने वाले इन्तेशाल खान को अरेस्ट किया।

आरोपी ने बताया कि उसने वारदात के लिए खम्हारडीह से चोरी की गई बाइक का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से नगदी और बाइक समेत 50 हजार का माल जब्त किया हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.