मौज-मस्ती के लिए की थी लूट, ट्रक झाड़ियों में छिपाया, तीन आरोपित गिरफ्तार

Updated on 29-07-2024 01:59 PM
भोपाल। सूखीसेवनिया पुलिस ने 24 जुलाई को ट्रक लूटने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए आरोपितों की निशानदेही पर लूटे गए ट्रक से निकाले गए दो टायर और ड्रम को भी जब्त कर लिया है। एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा ने आरोपितों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस ने टीम गठित कर आरोपितों की तलाश के लिए घटना रूट पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने मौज-मस्ती के लिए ट्रक के पार्ट्स बेचकर रुपये जमा करने की प्लानिंग थी। इस रकम से तीनों गोवा घूमना चाहते थे।

ट्रक की चाबी छीनी और लेकर फरार हो गए

सूखीसेवनिया पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई को ट्रक चालक बलवंत सिंह 48 साल ग्राम खैरखेड़ी हाटपिपलिया देवास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें उसने बताया कि वह 24 जुलाई की शाम करीब 7 बंगरसिया स्थित कंम्पनी के ट्रांसपोर्ट से ट्रक लेकर पीथमपुर धार जा रहा था। इस दौरान बायपास कान्हासैया के पास बाइक सवार दो लोगों ने ट्रक रोकने की कोशिश की, तभी एक और व्यक्ति आया और अपनी बाइक ट्रक के सामने लगा दी। इस पर बलवंत सिंह ने ट्रक रोक दिया। इसके बाद तीनों बदमाशों ट्रक का दरवाजा खोलकर बलवंत सिंह को मारपीट कर नीचे उतार दिया और मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद एक बदमाश ने ट्रक की चाबी छीनी और उसे लेकर फरार हो गया।

ऐसे पकड़े गए आरोपित

25 जुलाई को टीम को सूचना मिली कि एक बिना नंबर का ट्रक झागरिया और बावड़िया खुर्द के बीच खड़ा है। टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। 27 जुलाई को सूचना मिली कि दो बाइक पर तीन लोग झागरिया घाटी के पास टायर और ड्रम बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा और पूछताछ की तो अपना नाम मोहम्मद रफीक उर्फ बबलू उर्फ रफीक काला 50 साल हिरानिया औबेदुल्लागंज, गोलू उर्फ मनोज उर्फ दौलतराम यादव 38 साल खनपुरा मंडीदीप और देवकरण गुर्जर 31 साल झिरिया मोहल्ला मंडीदीप बताया। इन तीनों आरोपियों पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं।
आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस लूट की घटना का खुलासा करते हुए उनकी निशानदेही पर लूटे गए ट्रक से निकाले गए दो टायर और ड्रम, दो बाइक सहित करीब 15 लाख रुपये का माल जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.