रोहन बोपन्ना ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे:मेंस डबल्ड इवेंट में अर्जेंटीना की जोड़ी को हराया

Updated on 24-01-2024 12:47 PM

भारत के स्टार टेनिस प्लेयर रोहन बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 मेंस डबल्स इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर ग्रैंड स्लैम इतिहास रच दिया।

बोपन्ना और उनके साथी मैथ्यू एबडेन बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में जीत हासिल की। उन्होंने अर्जेंटीना के मैक्सिमो गोंजालेज और एंड्रेस मोल्टेनी की जोड़ी के खिलाफ सीधे सेट में जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल जीत के साथ, बोपन्ना 43 साल की उम्र में दुनिया के नंबर 1 मेंस डबल्स खिलाड़ी बन जाएंगे। जब रैंकिंग अपडेट की जाएगी, तो वह टेनिस के इतिहास में रैंक-1 हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे।

क्वार्टरफाइनल में आसानी से जीते बोपन्ना
बोपन्ना और उनके साथी ने एक घंटे और 46 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में जोड़ी पर 6-4, 7-6 (5) से आसान जीत दर्ज की। दूसरी वरीयता प्राप्त इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी सेमीफाइनल में अनरैंक्ड पेयर टॉमस मचाक और झिझेन झांग से भिड़ेगी।

बोपन्ना ने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग नंबर 3 के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में प्रवेश किया था।

बोपन्ना ने राजीव राम का रिकॉर्ड तोड़ा
अमेरिका के राजीव राम वर्ल्ड रैंकिंग नंबर-1 पाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे। जब उन्होंने अक्टूबर 2022 में 38 साल की उम्र में अपने करियर में पहली बार टॉप रैंक हासिल की थी।

बोपन्ना के पास एक ग्रैंडस्लैम खिताब
बोपन्ना ने 2017 में कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ फ्रेंच ओपन में मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता था। हालांकि, बोपन्ना मेंस डबल्स में 2010 में पाकिस्तान के ऐसाम-उल-हक कुरैश के साथ और 2023 में एबडेन के साथ यूएस ओपन में दो बार उपविजेता रहे है।

पिछले साल बोपन्ना ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे
बोपन्ना ओपन पिछले साल ही ओपन एरा में ग्रैंड स्लैम के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बने थे। वह और उनके साथी एबडेन यूएस ओपन 2023 का फाइनल हार गए थे। बोपन्ना ने 20 साल से भी पहले अपना डेब्यू किया था।

बोपन्ना मास्टर्स 1000 इवेंट में मेंस डबल्स खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने पिछले साल 43 साल की उम्र में एबडेन के साथ प्रतिष्ठित इंडियन वेल्स टूर्नामेंट जीतकर यह उपलब्धि हासिल की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.