रोहित ने वर्ल्ड कप को लेकर मीटिंग का खंडन किया:कहा- अगरकर-द्रविड़ से मुलाकात नहीं

Updated on 18-04-2024 05:26 PM

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात का खंडन किया है कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए किसी तरह की उनकी मीटिंग चीफ कोच और चीफ सिलेक्टर के साथ हुई है। रोहित ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट और पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन से हुई क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट पर कई मुद्दों पर बात की।

रोहित ने इम्पैक्ट प्लेयर के नियम पर जहां पर विचार रखे, वहीं दिनेश कार्तिक और धोनी की बल्लेबाजी की तारीफ भी की।

रोहित ने पॉडकास्ट में पूर्व क्रिकेटरों से बातचीत में कहा, 'मैं किसी से नहीं मिला। अजीत अजीत अगरकर दुबई में कहीं हैं, वो गोल्फ खेल रहे हैं। राहुल द्रविड़ बेंगलुरु में हैं और अपने बच्चे को खेलते हुए देख रहे हैं। मैं मुंबई में था। ईमानदारी से कहूं तो हम मिले नहीं हैं। जब तक आप मुझे, राहुल द्रविड़, अजीत या BCCI के किसी व्यक्ति को कैमरे के सामने आकर बात करते हुए नहीं सुनते, तब तक सब गलत है।'

टी-20 वर्ल्ड कप 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाना है। वहीं 1 मई तक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कुछ दिनों में हो जाएगा। टीम इंडिया के सिलेक्शन के लिए सिलेक्टर्स की मीटिंग 30 अप्रैल या 1 मई को हो सकती है।

रोहित इम्पैक्ट प्लेयर नियम से नाखुश
रोहित इम्पैक्ट प्लेयर नियम से नाखुश हैं। उन्होंने पॉडकास्ट में इम्पैक्ट प्लेयर को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि मैं इम्पैक्ट प्लेयर नियम का फैन नहीं हूं। इससे ऑलराउंडर खिलाड़ियों का महत्व घटेगा और उन्हें पीछे रखेगा। क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है न कि 12 खिलाड़ियों। इम्पैक्ट प्लेयर के नियम आने से ऑलराउंर्ड्स शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पा रहा है। आप लोगों के लिए ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए खेल से बहुत कुछ निकाल रहे हैं।

धोनी को रिटायरमेंट वापस लेने के लिए मनाना कठिन
रोहित से पूछा गया कि धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए संन्यास से वापस लेकर आ सकते हैं, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए एमएस धोनी को मनाना मुश्किल होगा लेकिन दिनेश कार्तिक को मनाना आसान होगा।

रोहित ने आगे कहा कि दिनेश कार्तिक ने जिस तरह से इस IPL में बल्लेबाजी की और एमएस धोनी ने आकर सिर्फ 4 गेंदें खेलीं और खेल पर बड़ा प्रभाव डाला, उससे वास्तव में मैं प्रभावित हूं।

पंत हो सकते हैं वर्ल्ड कप टीम में शामिल
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने रोहित शर्मा से पूछा कि क्या कोई ऐसा खिलाड़ी है, जिसे वह सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए टीम में रखना चाहेंगे। इस पर रोहित ने हंसते हुए कहा कि वह ऋषभ पंत को जरूर टीम में रखेंगे।

रोहित ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो अगर कोई मुझे हंसाता है तो वह ऋषभ पंत है। वह एक क्रेजी इंसान है। मैं उसे तब से देख रहा हूं जब वह बच्चा था। जब वह कार एक्सीडेंट की वजह से एक साल से क्रिकेट से दूर थे, तो मैं काफी निराश था। वह काफी मजाकिया है। विकेट के पीछे जिस तरह चीजें करता है, वह आपको हंसने पर मजबूर करता है। यह मुझे काफी पसंद है।'

मीडिया रिपोर्ट में विराट-रोहित के ओपनिंग करने का भी किया गया था दावा
वहीं मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करेंगे।

इंडिया-पाकिस्तान सीरीज पर रोहित
पॉडकास्ट में वॉन ने रोहित से पूछा, क्या आपको नहीं लगता कि भारत का पाकिस्तान के साथ नियमित रूप से खेलना टेस्ट क्रिकेट के लिए शानदार होगा। रोहित ने जवाब में कहा, मुझे पूरा यकीन है कि मुकाबला जोरदार होगा क्योंकि पाकिस्तान भी अच्छी टीम है। पाकिस्तान के पास शानदार बॉलिंग लाइन अप है। मुझे लगता है कि यह एक अच्छी प्रतियोगिता होगी। खासतौर पर अगर आप विदेशी परिस्थितियों में खेलते हैं। यह कमाल का होगा।

मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी टेस्ट मैच 2006 या 2008 में खेला गया था, जहां वसीम जाफर ने कोलकाता में दोहरा शतक बनाया था। आखिरी बार भारत और पाकिस्तान ने 2007 में बेंगलुरु में टेस्ट मैच खेला था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.