प्रैक्टिस सेशन में गले मिले रोहित-पंड्या, मदुशंका की जगह 17 साल के मफाका मुंबई में शामिल

Updated on 21-03-2024 02:06 PM

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कैंप में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ पहली बार दिखे। दोनों ने ट्रेनिंग के दौरान एक दूसरे को गले लगाया।

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था। फ्रेंचाइजी ने 2024 सीजन के ऑक्शन से पहले हार्दिक को 15 करोड़ रुपए में गुजरात से ट्रेड किया और रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तान बनाया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव की चर्चाएं चल रही थीं।

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने चोटिल श्रीलंकाई पेसर दिलशान मदुशंका की जगह साउथ अफ्रीका के अंडर-19 प्लेयर क्वेना मफाका को टीम में शामिल कर लिया है। 17 साल के मफाका इसी साल हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में चमके थे।लेफ्ट हैंड पेसर मफाका ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 21 विकेट लिए थे।

शमी की जगह संदीप वॉरियर GT में शामिल
गुजरात टाइटंस (GT) ने चोटिल मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। शमी की जगह टीम ने राइट हैंड पेसर संदीप वॉरियर को मौका दिया है। वॉरियर भारतीय टीम के लिए एक टी-20 मैच भी खेल चुके हैं।

IPL में संदीप MI, RCB और KKR से खेल चुके हैं।

केएल राहुल टीम से जुड़े
बुधवार को केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के कैंप से जुड़ गए हैं। बुधवार सुबह राहुल ने उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन किए, जिसके बाद वें लखनऊ के लिए रवाना हुए थे।

विली शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली निजी कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे। विली इस सीजन में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) टीम का हिस्सा है। लखनऊ ने उन्हें पिछले साल दिसंबर की नीलामी में बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए में टीम से जोड़ा था। लखनऊ के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

वहीं IPL 2024 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक इवेंट में बुधवार, 20 मार्च को टीम की दूसरी जर्सी (ग्रीन जर्सी) लॉन्च किया। इससे पहले 19 फरवरी को एक रेगुलर जर्सी भी लॉन्च की गई थी।

मार्क वुड भी नहीं खेलेंगे
विली LSG के लिए दूसरे इंग्‍लैंड के खिलाड़ी होंगे जो अनुपलब्‍ध होंगे। इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए ECB ने मार्क वुड को खेलने से मना कर दिया था। वुड की जगह पर वेस्‍टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन विली की जगह अभी किसी को नहीं चुना है।

कोहली, प्लेसिस और मंधाना ने जर्सी लॉन्च की
इससे पहले, 19 मार्च को कोहली ने RCB विमेंस टीम की कप्तान स्मृती मंधाना और मेंस टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ नई जर्सी लॉन्च की थी। फ्रेंचाइज के मुताबिक नई जर्सी फैंस के साथ कनेक्शन और फिलोसॉफी को प्रेजेंट करती है।

IPL 2024 के 21 मैचों का शेड्यूल
इंडियन प्रीमियर लीग-2024 के 21 मैचों का शेड्यूल पिछले महीने जारी कर दिया गया था। आम चुनाव के कारण इस सीजन का पूरा शेड्यूल अब तक जारी नहीं हुआ है।इस सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।पहले फेज में 22 मार्च से 7 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी घोषित हुआ है। इस दौरान 17 दिन में 21 मैच खेले जाएंगे, इनमें 4 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) शामिल होंगे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.