रोहित ने अलग अंदाज में यशस्वी, सरफराज और जुरेल की तारीफ की युवा सितारों की फोटो इंस्टा स्टोरी पर लगाई

Updated on 20-02-2024 01:54 PM

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल की अलग अंदाज में तारीफ की है। रोहित ने सोमवार, 19 फरवरी को तीनों युवा सितारों की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाई। फोटो पर 'ये आजकल के बच्चे' कैप्शन लिखा है।

भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को रिकॉर्ड 434 रन से हरा दिया। भारत की इस जीत में यशस्वी, सरफराज और जुरेल का काफी योगदान रहा। वहीं सरफराज और जुरेल का यह इंटरनेशनल डेब्यू मैच था।

यशस्वी जायसवाल ने 214 रन की नाबाद पारी खेली, 12 सिक्स लगाए
यशस्वी जायसवाल ने तीसरे टेस्ट के दूसरी पारी में नाबाद 214 रन की पारी खेली। इस इनिंग्स में उन्होंने 12 सिक्स लगाए, जो किसी भी भारतीय द्वारा एक इनिंग में सबसे ज्यादा हैं। यशस्वी का इस सीरीज में यह दूसरा दोहरा शतक था। उन्होंने सीरीज के पहले मैच में भी डबल सेंचुरी लगाई थी। यशस्वी ने अब तक केवल 7 ही टेस्ट खेले हैं। पिछले साल ही उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था।

सरफराज ने डेब्यू मैच में दोनों इनिंग्स में अर्धशतक जमाए
26 साल के राइट हैंड बैटर सरफरज खान का यह पहला इंटरनेशनल मैच था। सरफराज ने डेब्यू मैच की दोनों इंनिंग्स में अर्धशतक जमाए। पहली इनिंग्स में उन्होंने 66 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा के साथ कन्फ्यूजन के चलते सरफराज रनआउट हो गए। 82वें ओवर की पांचवीं बॉल पर मिड ऑन की ओर शॉट खेलने के बाद जडेजा रन लेने के लिए आगे आए, सरफराज भी दूसरे छोर से दौड़ पड़े। जडेजा ने सरफराज को रन लेने के लिए मना किया, लेकिन जैसे ही सरफराज क्रीज की ओर वापस आ रहे थे, मार्क वुड ने डायरेक्ट थ्रो कर उन्हें रनआउट कर दिया।

दूसरी पारी में सरफराज 68 रन बनाकर नाबाद लौटे।

डेब्यू में दोनों पारियों में अर्धशतक जमाने वाले चौथे भारतीय बने सरफराज
सरफराज खान डेब्यू मैच की दोनों इनिंग्स में अर्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। सरफराज से पहले, 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ दिलवार हुसैन, 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सुनील गावस्कर ने और श्रेयस अय्यर ने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू पर दो बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया था।

जुरेल ने 46 रन की पारी खेली
23 साल के विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल ने राजकोट में टेस्ट डेब्यू किया। जुरेल टेस्ट में डेब्यू करने वाले 312वें खिलाड़ी रहे। जुरेल ने भी इस मुकाबले में 46 रन की पारी खेली। उन्होंने विकेटकीपिंग में अहम योगदान दिया। पहली पारी में रवींद्र जडेजा की बॉल पर टॉम हार्टले को स्टंप आउट किया। दूसरी पारी में भी जडेजा की ही बॉल पर बेन फॉक्स को स्टंप आउट किया। वहीं बेन डकेट को मोहम्मद सिराज के थ्रो पर रन आउट कराया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.