रोहित बोले- अश्विन रेयर-टैलेंट, उनकी जितनी तारीफ करें वह कम

Updated on 06-03-2024 05:22 PM

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ 100वां टेस्ट खेलने की तैयारी कर रहे ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को रेयर-टैलेंट बताया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि इस ऑफ स्पिनर की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम होगी।

भारत 5 मैचों की सीरीज में पहले की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। ऐसे में गुरुवार से शुरू होने जा रहे इस मुकाबले के रिजल्ट का सीरीज के परिणाम पर कोई असर नहीं होगा, लेकिन यह मैच 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन और इंग्लिश बैटर जॉनी बेयरस्टो के लिए खास होगा।

रोहित ने कहा-'किसी भी खिलाड़ी के लिए 100 टेस्ट मैच खेलना बड़ी उपलब्धि होती है। वह हमारे लिए मैच विनर रहा है। उसने हमारे लिए जो कुछ भी किया है उसे देखते हुए उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम होगी। पिछले पांच-सात वर्षों में उसके प्रदर्शन को देखिए। हर सीरीज में उसने योगदान दिया है। उस जैसे खिलाड़ी दुर्लभ होते हैं।'

रोहित शर्मा की मुख्य बातें...

  • डकेट के बयान पर बोले- उन्होंने पंत को नहीं देखा भारतीय कप्तान ने इंग्लिश ओपनर बेन डकेट के बयान पर तंज कसा। जब उनसे पूछा गया कि क्या यशस्वी जायसवाल बेन डकेट से सीख रहे हैं? इस पर भारतीय कप्तान ने हंसते हुए कहा कि हमारी टीम में ऋषभ पंत नाम का खिलाड़ी हुआ करता था। हो सकता है कि डकेट ने पंत को खेलते हुए नहीं देखा हो। कुछ दिन पहले डकेट ने जायसवाल पर तंज कसते हुए कहा था कि भारतीय बैटर्स को तेज बैटिंग करने का क्रेडिट इंग्लिश टीम को देना चाहिए। बता दें कि इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति पर भारतीय टीम हावी नजर आई है।
  • रजत पाटीदार का समर्थन किया भारतीय कप्तान ने रजत पाटीदार का समर्थन किया। रजत रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। पाटीदार इस सीरीज में पदार्पण करने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों की तरह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। रोहित ने कहा- 'पाटीदार योग्य खिलाड़ी है। मैं उसे पसंद करता हूं। मैं उसे एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी के रूप में देखता हूं। हमें उसे कुछ और समय देना होगा।'
  • कठिन परिस्थितियों में वापसी असाधारण सीरीज पर बात करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा- 'टीम की कठिन परिस्थितियों में वापसी करने की क्षमता असाधारण है। हमने वापसी करने का सिलसिला जारी रखा। जब भी हम पर दबाव बनाया गया, तब हम प्रतिद्वंदी टीम पर वापस दबाव बनाने में सफल रहे। यह मेरे लिए सुखद है।'
  • धर्मशाला की पिच अच्छी रोहित ने उम्मीद जताई कि धर्मशाला की पिच अच्छी होगी। उन्होंने कहा-'यह आम भारतीय पिच की तरह नजर आ रही है। तापमान गिरने पर इससे कुछ मूवमेंट मिल सकता है, लेकिन कुल मिलाकर यह अच्छी चीज दिख रही है।'
  • सभी का घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी युवाओं के घरेलू क्रिकेट खेलने पर भारतीय कप्तान ने कहा कि प्लेयर्स को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने की जरूरत है। जब तक कि आपको मेडिकल टीम आपको सर्टिफिकेट न दे। यह महत्वपूर्ण है और सभी के लिए है। मैंने मुंबई और तमिलनाडु का मैच देखा है। यह जरूरी है, जोकि घरेलू क्रिकेट का कोर है।

3-1 की बढ़त पर है टीम इंडिया
भारतीय 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। टीम इंडिया गुरुवार से शुरू हो रहे सीरीज के आखिरी मुकाबले को जीतकर फासले को ज्यारा करना चाहेगी।

5 विकेट से जीता था रांची टेस्ट
भारतीय टीम ने रांची में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले को 5 विकेट से जीता था। इससे पहले, टीम को राजकोट, विशाखापट्‌टनम में जीत मिली थी। हैदराबाद में ओपनिंग टेस्ट में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.