रोहित शर्मा और बांग्लादेश में है 36 का आंकड़ा, नो बॉल सहित ये हैं 5 बड़े विवाद

Updated on 18-09-2024 03:50 PM
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश की राइवलरी हमेशा से ताबड़तोड़ रही है। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच के साथ-साथ भारी विवाद भी देखने को मिले हैं। मैदान पर दोनों टीमों के बीच कई बार माहौल गरमाया है। आइये ऐसे में आपको बताते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच हुए अब तक के 5 सबसे बड़े विवादों के बारे में।

मीरपुर के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में 2016 में भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का फाइनल खेला जाना था। इससे पहले सोशल मीडिया पर बांग्लादेशी फैंस ने हदें पार कर दी थी। उस वक्त एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें बांग्लादेश के गेंदबाज तस्कीन अहमद ने भारतीय कप्तान एमएस धोनी का कटा हुआ सिर अपने हाथ में ले रखा था। इस फोटो के वायरल होने के बाद भारी बवाल मचा था।

ऑस्ट्रेलिया में 2015 का वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था। इस वर्ल्ड कप में जब भारत और बांग्लादेश एक दूसरे के आमने-सामने आए थे। तो भारी बवाल मचा था। दरअसल, अंपायर अलीम दार का एक विवादास्पद फैसला रोहित शर्मा के हक में गया था, जिसके बाद उन्होंने बांग्लादेश की धज्जियां उड़ा दी थी।

रुबेल हुसैन की एक फुलटॉस गेंद पर रोहित शर्मा आउट हो गए थे। हालांकि बांग्लादेश ने रोहित की विकेट का जश्न मनाना शुरू भी नहीं किया था कि उससे पहले अंपायर अलीम दार ने नो बॉल का फैसला सुना दिया था। हालांकि अंपायर ने बहुत क्लोज कॉल लिया था। यह फैसला किसी के भी हक में जा सकता था। वहीं अंपायर का नो बॉल देना बांग्लादेश को भारी पड़ा। इसके बाद रोहित ने इस मैच में 137 रन ठोक डाले थे और बांग्लादेश का बुरा हाल कर दिया था।

2015 में भारत ने बांग्लादेश का दौरा किया था। सीरीज का पहला वनडे शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने डेब्यू किया था। उन्होंने पंजा भी खोला था। हालांकि गेंदबाजी के दौरान बार-बार मुस्ताफिजुर भारतीय बल्लेबाजों के रन दौड़ते समय बीच में आ रहे थे। वह रोहित शर्मा के भी बीच में आए थे, जिसके बाद हिटमैन ने उनको वॉर्निंग दी थी और उनकी शिकायत भी की। लेकिन इसके बाद जब एमएस धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे। तो उस वक्त भी रन लेते समय मुस्ताफिजुर उनके बीच में आए। ऐसे में माही ने उन्हें जोर से धक्का दिया और वो नीचे गिर गए थे। मैच के बाद धोनी को 75 परसेंट मैच फीस जुर्माने के तौर पर काटी गई थी।

इमर्जिंग एशिया कप 2023 का सेमीफाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ था। इस मैच में भी भारी पंगा देखनेे को मिला था। दरअसल, जब बांग्लादेशी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को आउट कर रहे थे। तो जोरदार सेलिब्रेशन कर रहे थे। जब भारत ने पलटकर ऐसा किया तो बांग्लादेश प्लेयर को मिर्ची लग गई। जब बांग्लादेश के सौम्य सरकार मैच के दौरान आउट हुए तो भारतीय प्लेयर्स ने उनके सामने ही जमकर सेलिब्रेशन किया। यह बल्लेबाज को पसंद नहीं आया और वह भारतीय खिलाड़ी हर्षित राणा से भिड़ गए। हर्षित और सौम्य के बीच जमकर बहस हुई। इसके बाद अंपायर और भारत के खिलाड़ी साई सुदर्शन ने बीच में आकर दोनों को अलग किया।

2020 का अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। बांग्लादेश ने फाइनल में भारत को हरा दिया था। हालांकि मैच जीतने के बाद बांग्लादेशी प्लेयर्स ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ बदतमीजी की और गाली गलौज की। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। माहौल इतना गर्म हो गया था कि खिलाड़ियें ने बैट और स्टंप हाथ में ले लिए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.