रोहित शर्मा और विराट कोहली का T20 करियर खत्म, अब टीम में कभी नहीं चुने जाएंगे: BCCI सूत्र

Updated on 10-01-2023 08:13 PM
नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाजी के दो स्तंभ विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी की मानें तो इन दोनों का सिलेक्शन अब T20 में नहीं किया जाएगा। यह खबर रोहित शर्मा के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने गुवाहाटी में आज होने वाले श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे से ठीक पहले कप्तानी नहीं छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि T20 की कप्तानी नहीं छोड़ी है।

विराट और रोहित पर टीम मैनेजमेंट जल्द करेगा फैसला


इस बारे में इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि टीम मैनेजमेंट टी-20 टीम में सिलेक्शन को लेकर मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली से कुछ दिनों में ही बात की जाएगी। बोर्ड चाहता है कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी में एक युवा टीम तैयार हो, जो टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में हिस्सा ले। इसके लिए जरूरी है कि टूर्नामेंट की तैयारी अभी से शुरू हो। हार्दिक को लॉन्गटर्म कप्तान के रूप में देखा जा रहा है।
सूत्रों ने कहा कि चेतन शर्मा की अगुवाई में बीसीसीआई की नई चयन समिति, जिसे 7 जनवरी को नियुक्त किया गया था, विराट और रोहित के साथ उनके टी20 भविष्य के बारे में बातचीत कर सकती है। उन्होंने कहा कि स्टार जोड़ी ने खुद को टी20 में चयन के लिए उपलब्ध कराया है। सूत्रों ने कहा, "बीसीसीआई टी20 के लिए हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में एक युवा टीम चाहता है।"

श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पंड्या को बनाया गया था कप्तान


जब हार्दिक पंड्या को श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था, जिसके बाद से अटकलें शुरू हो गई थीं कि रोहित से कप्तानी छिनी जा सकती है। इस सीरीज में रोहित के अलावा विराट कोहली भी टीम का हिस्सा नहीं थे, जबकि वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।
विराट और रोहित हैं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
रोहित ने जून, 2007 में वनडे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया, पहला T20 भी उसी साल सितंबर में खेला था। दूसरी ओर, विराट ने अगस्त, 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था, जबकि उन्होंने अपना पहला T20 जून, 2010 में खेला था। दोनों ने टी20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया है, लेकिन जीत नहीं पाए हैं। यह एक कप्तान के तौर पर फैंस और टीम मैनेजमेंट की हमेशा शिकायत रही है। T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में विराट 115 मैचों में 52.73 की औसत से 4008 रन बनाकर शीर्ष पर हैं। रोहित 148 मैचों में 31.32 की औसत से 3853 रन बनाकर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
रोहित शर्मा बोले- मैंने T20 कप्तानी नहीं छोड़ी है
गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे की पूर्व संध्या पर रोहित ने कप्तानी को लेकर हालांकि कहा कि वह अपने पद को नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा था- हमारे पास केवल छह T20 हैं, जबकि तीन खत्म हो गए हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट पर ध्यान दिया जाएगा। यदि आप शेड्यूल को देखते हैं, तो बैक-टू-बैक मैच होते थे, इसलिए हमने कुछ खिलाड़ियों के कार्यभार को देखते हुए फैसला किया कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि उन्हें पर्याप्त ब्रेक मिले और उनका प्रबंधन किया जा सके। इस लिस्ट में मैं भी शामिल हूं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.