रोहित शर्मा IPL ब्रॉडकास्टर से नाराज:कहा- व्यूज के लिए पर्सनल बातें लीक करना गलत

Updated on 20-05-2024 02:08 PM

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्राइवेट वीडियो TV पर प्रसारित होने को लेकर IPL ब्रॉडकास्टर्स को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। रोहित शर्मा ने कहा- व्यूज के लिए खिलाड़ियों की निजी बातें टेलिकास्ट करना गलत है।

कुछ दिनों पहले रोहित शर्मा की बातचीत के 2 वीडियो TV पर टेलिकास्ट हुए थे, जिस पर रोहित नाराज हैं।

रोहित की पोस्ट... क्रिकेटर्स की जिंदगी में दखलंदाजी बढ़ी, हर कदम पर कैमरे
भारतीय कप्तान ने लिखा- 'क्रिकेटरों की जिंदगी इतनी दखलंदाजी वाली हो गई है कि कैमरे अब हमारे हर उस कदम और बातचीत को रिकॉर्ड कर रहे हैं, जो हम अपने दोस्तों और सहयोगियों के साथ ट्रेनिंग के दौरान या मैच के दिनों में एकांत में चर्चा करते हैं। स्टार स्पोर्ट्स से मेरी बातचीत को रिकॉर्ड न करने के लिए कहने के बावजूद, इसे ऑन एयर किया गया, जो गोपनीयता का उल्लंघन है। एक्सक्लूसिव कंटेंट जानने और विचारों के जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत एक दिन प्रशंसकों, क्रिकेटरों और क्रिकेट के बीच के विश्वास को तोड़ देगी...बेहतर समझ बनी रहे।'

क्या है पूरा मामला?
कुछ दिनों पहले रोहित शर्मा के दो वीडियो वायरल हुए। पहला KKR और दूसरा LSG के साथ मैच का है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये वीडियो किसने बनाए। पहले वीडियो में रोहित और अभिषेक नायर बात कर रहे हैं। रोहित कैमरामैन से यह कहते सुने जा रहे हैं कि मेरी बातें रिकॉर्ड न की जाएं, लेकिन यह वीडियो टेलिकास्ट कर दिया गया।

इस पर विवाद होने के बाद रोहित का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे धवल कुलकर्णी के साथ खड़े हैं और कैमरामैन से कह रहे हैं कि पिछले वीडियो ने मेरी वाट लगा दी है।

10वें नंबर पर रही मुंबई की टीम
मुंबई इंडियंस की टीम मौजूदा सीजन में 10वें नंबर पर रही। टीम 14 में से 4 मैच ही जीत सकी और 8 अंक ही हासिल कर पाई। मुंबई लगातार दूसरे सीजन में पॉइंट्स टेबल में निचले पायदान पर रही है।

रोहित, पंड्या और मुंबई के लिए विवादों से भरा रहा सीजन
मौजूदा सीजन रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस के लिए विवादों से भरा रहा। मिनी ऑक्शन से ठीक पहले मुंबई ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया। इस पर विवाद खड़ा हुआ। उसके बाद मुंबई के ड्रेसिंग रूम से गुटबाजी की खबरें आईं। रोहित-हार्दिक के बीच अनबन की चर्चाएं भी तेज रहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.