रोहित शर्मा ने सीरीज जीतने के बाद भी ट्रॉफी को नहीं लगाया हाथ, कप्तान ने सादगी से जीता सभी का दिल

Updated on 28-09-2023 01:47 PM
राजकोट: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 66 रनों से हार गई। हालांकि इसके बाद भी 3 मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को राजकोट के एससीए स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज के अंतिम वनडे में भारत के खिलाफ 50 ओवर में 352/7 रन का विशाल स्कोर बना लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई लेकिन टीम इंडिया की पारी 286 रनों पर सिमट गई।


रोहित ने ट्रॉफी को नहीं लगाया हाथ

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सीरीज जीतने के बाद अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान ट्रॉफी को हाथ भी नहीं लगाया। दरअसल ट्रॉफी कलेक्ट करने की बारी आई तो रोहित ने केएल राहुल को आगे कर दिया। राहुल ही सीरीज के शुरुआती दो मैचों में टीम इंडिया के कप्तान थे। पहले तो रोहित फोटो के लिए फ्रेम में भी नहीं गए थे। लेकिन निरंजन शाह के बुलाने पर वह वहां पहुंच गए। इसके बाद भी रोहित ने ट्रॉफी से दूरी बनाकर रखी। उन्होंने पास खड़े होकर सिर्फ थम्स अप का इशारा किया।

रोहित ने पावरप्ले में ही ठोकी फिफ्टी

रोहित शर्मा इस मुकाबले में अलग ही मूड में थे। पहले ही ओवर से उन्होंने गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी। भारतीय पारी के 7वें ओवर में रोहित ने अपना 5वां छक्का जड़ दिया। पैट कमिंस से लेकर मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की उन्होंने जबरदस्त धुनाई की। 31 गेंदों पर भारतीय कप्तान ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने बैटिंग पावरप्ले में ही अपने 50 रन पूरे कर लिए। उनके बल्ले से 57 गेंदों पर 6 छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी निकली।

नहीं चला भारत का मध्यक्रम

भारतीय के हार की सबसे बड़ी वजह मध्यक्रम का नहीं चलना रहा। केएल राहुल के साथ ही श्रेयस अय्यर को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन दोनों ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इस मैच में भारतीय टीम एक कम बल्लेबाज के साथ भी खेल रही थी। रोहित शर्मा के साथ वॉशिंगटन सुंदर ओपनिंग करने उतरे। जहां रोहित कुटाई कर रहे थे तो सुंदर ने 30 गेंद पर 18 रन बनाए। अंत में भारत को हार झेलनी पड़ी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.