रोहित शर्मा को उम्मीद- T20 वर्ल्ड कप में ये बल्लेबाज बनेगा टीम के लिए एक्स-फैक्टर

Updated on 15-10-2022 05:25 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। हालांकि उससे पहले राउंड 1 के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 4 टीमें सुपर 12 के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके बाद 22 अक्टूबर को सुपर 12 के मैच शुरू होंगे। सुपर 12 में पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को पिछले वर्ल्ड कप की दो फाइनलिस्ट टीमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सभी 16 टीमों के कप्तानों ने शनिवार (15 अक्टूबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरकत किया, जहां भारतीय कप्तान राेहित शर्मा ने आगामी टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव को टीम के लिए एक्स-फैक्टर बताया। सूर्यकुमार ने इस साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए शानदार परफॉर्मेंस दिया है। उन्होंने 23 T20I मैचों में 801 रन बनाए हैं। रोहित को उम्मीद है कि 32 साल का यह मध्यक्रम बैटर टी20 वर्ल्ड कप में भी अपने उसी फॉर्म को जारी रखेगा। 

रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''सूर्य हमारे लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकता है। मुझे उम्मीद है कि वह अपने शानदार फॉर्म को यहां भी जारी रखेंगे। सूर्य अच्छी फॉर्म में हैं।वह एक आत्मविश्वास से भरा खिलाड़ी है और वह निडर होकर खेलता है।''

सूर्यकुमार यादव मौजूदा T20I रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर कायम हैं।  भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि टूर्नामेंट में टीम को जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी। रोहित ने कहा कि जहां तक बुमराह का सवाल है, उसने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। आप चोटों के बारे में कुछ नहीं कर सकते। हमने विशेषज्ञों से बात की। विश्व कप महत्वपूर्ण है, लेकिन उसका करियर अधिक महत्वपूर्ण है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.