रोहित शर्मा मोटा है, सबसे खराब कप्तान... कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद का भारतीय कप्तान पर विवादित बयान

Updated on 03-03-2025 02:40 PM
नई दिल्ली: एक ओर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम कमाल कर रही है और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लगातार 3 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है तो दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने हिटमैन पर एक विवादित टिप्पणी कर दी है। कांग्रेस नेता ने रोहित को एक खिलाड़ी के तौर पर मोटा कहा और उनकी कप्तानी को 'बेअसर' बताया। इसके बाद तमामा क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर शमा की पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं।
यह विवाद सोशल मीडिया पर शुरू हुआ। शमा मोहम्मद ने लिखा- रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के रूप में मोटे हैं। उन्हें वजन कम करने की जरूरत है! और बेशक, भारत का सबसे बेअसर कप्तान। शमा की इस पोस्ट पर फैंस ने रोहित का बचाव किया और उनकी फिटनेस और कप्तानी का समर्थन किया। वहीं कुछ लोगों ने रोहित की फिटनेस पर सवाल भी उठाए। रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं।इस घटना ने भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की फिटनेस और कप्तानी के मानकों पर फिर से बहस छेड़ दी है। हालांकि, एक यूजर ने फिटनेस के मानकों से ऊपर उठने की बात करते हुए कहा- इस बात से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि जब भारतीय टीम और उसके कप्तान को फैंस के सपोर्ट की जरूरत है तब एक पार्टी की नेता इस तरह की बॉडी शेमिंग करती हैं।
एक निशांत नाम के यूजर ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए लिखा- आप अपने बॉस को देख लीजिए, जो राजनीति के लिए बिलकुल भी उपयुक्त नहीं है और चुनाव हारने का इतिहास बना रहे हैं। रोहित शर्मा ने हमें गौरवान्वित किया है, करते रहेंगे और करते रहेंगे।
एक हरीष नाम के यूजर ने लिखा- एक 'मोटे' खिलाड़ी के पास राहुल गांधी से अधिक जीतें हैं और एक 'मोटे' खिलाड़ी के रूप में वह न केवल अपनी टीम में बल्कि पूरे भारत में आत्मविश्वास जगाने में सक्षम हैं। यह एक पार्टी के प्रतिनिधि की सहनशीलता है जहाa शारीरिक उपस्थिति प्रतिभा से अधिक महत्वपूर्ण है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.