जब आप 10 बजे जगे और... हैरान दिखे रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

Updated on 25-07-2023 05:47 PM
पोर्ट ऑफ स्पेन: वेस्टइंडीज और भारत (WI vs IND) के बीच खेला गया टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा। बारिश की वजह से मैच के आखिरी गेंद एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। भारत को जीत हासिल करने के लिए 8 विकेट की जरूरत थी। लेकिन बारिश की वजह से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में इस ड्रॉ का खामियाजा भारत को आगे उठाना पड़ सकता है। इससे पहले मैच के चौथे दिन भी लगातार बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ रहा था।

रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल

इस बीच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक रिएक्शन वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो मैच के चौथे दिन का है। इसमें रोहित के रिएक्शन से ऐसा लग रहा है कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आ रहा। उनका मुंह खुला होता है और चौंके हुए इधर उधर देख रहे होते हैं।

यह 19वें ओवर की शुरुआत से पहले हुआ था जब शुभमन गिल और ईशान किशन बैटिंग कर रहे थे। भारत का स्कोर दो विकेट पर 139 रन पर था तभी रोहित ने ड्रेसिंग रूम की खिड़की के शीशों के बीच से अपना सिर बाहर निकाला। वह काफी हैरान दिख रहे थे और उनका रिएक्शन कैमरे पर आ गया। उनका यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसपर एक से बढ़कर एक मीम बन रहे हैं।


अब वनडे की तैयारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब वनडे सीरीज खेली जाएगी। 27 जुलाई को तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला होगा। वनडे सीरीज के पहले दो मैच बारबाडोस में खेले जाएंगे। वहीं आखिरी मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम पर होगा। वनडे सीरीज के बाद वेस्टइंडीज और भारत के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.