रोहित शर्मा की कप्तानी गई, रविंद्र जडेजा वनडे से ड्रॉप, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित टीम इंडिया की 5 खास बातें

Updated on 04-10-2025 08:54 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम वाइट बॉल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया टूर पर 3 वनडे और फिर उसके बाद 5 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। आज यानी 4 अक्टूबर को बीसीसीआई ने भारत की वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। आइये, जानते हैं ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए ऐलान की गई भारतीय टीमों से जुड़ी 5 खास बातें।

रोहित शर्मा से छिनी वनडे कप्तानी

रोहित शर्मा से भारत की वनडे कप्तानी छीन ली गई है। उनकी जगह शुभमन गिल को भारत का नया वनडे कप्तान बना दिया गया है। रोहित अब भारत के लिए कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे।

रविंद्र जडेजा

स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। यह बीसीसीआई का काफी चौकाने वाला फैसला है क्योंकि जडेजा इस वक्त अच्छी फॉर्म में हैं।

जुरेल-नीतीश रेड्डी की वनडे टीम में एंट्री

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और नीतीश कुमार रेड्डी की वनडे टीम में एंट्री हुई है। दोनों को पहली बारी वनडे टीम में मौका मिला है।

श्रेयस अय्यर बने उपकप्तान

अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को वनडे में भारत का उपकप्तान बना दिया गया है। इससे पहले लगातार श्रेयस अय्यर वनडे में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं।

जसप्रीत बुमराह को वनडे से आराम

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। हालांकि, टी20 सीरीज के लिए जरूर उनको टीम में शामिल किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: जब जापान के नागोया में मेंस डबल स्कल्स रोइंग का फाइनल मुकाबला खत्म हुआ और भारत का तिरंगा आसमान में लहराया, तो 2,000 मीटर के वाटर कोर्स पर…
 24 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि कई बार खिलाड़ियों को लंबे…
 24 September 2026
नई दिल्ली: 27 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली भारत बनाम वेस्टइंडीज व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का जमावड़ा तिरुवनंतपुरम में शुरू हो चुका है। 27 साल के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज में कई…
 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
Advt.