रोहित शर्मा ने अजीत अगरकर के साथ मिलकर कर दिया खेल? राहुल द्रविड़ फिर बनेंगे कोच

Updated on 29-11-2023 01:46 PM
नई दिल्ली: विश्व कप 2023 के फाइनल की आखिरी गेंद के साथ ही राहुल द्रविड़ का कोच के रूप में दो साल का कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली और इस तरह राहुल द्रविड़ कोच के रूप में विश्व विजेता बनने का सपना भी टूट गया। इसके बाद खबरें आई थीं कि वह नहीं चाहते हैं कि उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़े। फिर खबर आई कि वह आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं। इस बीच राहुल द्रविड़ को पसंद करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें फिर से कोच बनाने मन बना लिया है।

विश्व कप के साथ ही खत्म हो गया था राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट
रिपोर्ट्स की मानें तो इसके पीछे नियमित कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की अहम भूमिका है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में भी भारत को हार मिली थी, जबकि द्रविड़ के रहते टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल भी दिल टूटा था। इस विश्व कप में लगातार 10 जीत के बाद विश्व विजेता के लिए फेवरिट टीम रही इंडिया के लिए फाइनल डे खराब रहा। राहुल द्रविड़ ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के बाउंसर के मुंहतोड़ जवाब भी दिया। भविष्य पर बातें कीं, लेकिन हर किसी को पता था कि यह उनका कोच के तौर पर आखिरी दिन है।

आशीष नेहरा को था ऑफर, लेकिन बात नहीं बनी
अब इंडियन एक्सप्रेस की मानें तो टी-20 फॉर्मेट के लिए आशीष नेहरा को कोच बनाने की बात चल रही थी, लेकिन अपने दोस्तों के बीच आंशू नाम से मशहूर गुजरात टाइटंस के कोच ने इनकार कर दिया। इस बीच रोहित शर्मा और अजीत अगरकर की राय द्रविड़ के पक्ष में रही। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का मानना है कि द्रविड़ को अगले टी20 विश्व कप तक बने रहना चाहिए। अगर द्रविड़ इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं, तो संभावना है कि गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ जैसे प्रमुख सहयोगी स्टाफ को भी नए अनुबंध दिए जाएंगे।

नेहरा के हटने से राहुल द्रविड़ फिर हो गए फेवरिट

उल्लेखनीय है कि विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद, द्रविड़ ने कहा कि 'उनके पास यह सोचने का समय नहीं था' कि क्या वह भारत के कोच बने रहना चाहेंगे। दूसरी ओर, नेहरा टी-20 कोच के तौर पर फेवरिट थे, क्योंकि नेहरा के मार्गदर्शन में गुजरात टाइटंस पिछले साल आईपीएल चैंपियन थी और 2023 सीजन में उपविजेता रही थी। विश्व कप फाइनल में भारत की हार के बाद बीसीसीआई ने नेहरा से संपर्क किया था। टी20 वर्ल्ड कप अगले साल जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका सीरीज से संभाल सकते हैं मोर्चा
पीटीआई की मानें तो बीसीसीआई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया- बीसीसीआई चाहता है कि द्रविड़ टेस्ट टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका जाएं। तो क्या वह अनुबंध पर हस्ताक्षर किए बिना एक दौरे पर जाने के लिए तैयार होंगे? सूत्र ने कहा- अनुबंध पर काम किया जाएगा, लेकिन टेस्ट सीरीज महत्वपूर्ण है और भले ही वह दक्षिण अफ्रीका में टी20 सीरीज के लिए नहीं जाते हैं, लेकिन वह वनडे से (टीम में) शामिल हो सकते हैं।

वीवीएस लक्ष्मण इसलिए नहीं बनेंगे टीम इंडिया के कोच
वीवीएस लक्ष्मण को लेकर खबर है कि वह सीरीज के पहले चरण के दौरान टीम को प्रशिक्षित कर सकते हैं, जिससे उन्हें 'ए' टीम का आकलन करने का मौका भी मिलेगा। साथ ही अधिकारी का कहना है कि लक्ष्मण के पास एनसीए की प्रमुख जिम्मेदारी है। एक और U19 विश्व कप भी आ रहा है। इस बीच भारत का साउथ अफ्रीका दौरा भी है। हालांकि, द्रविड़ ने अभी तक अपने निर्णय के बारे में सूचित नहीं किया है। उनके पास आईपीएल फ्रेंचाइजियों से टीम निदेशक/टीम मेंटॉर बनने के लिए कई प्रस्ताव हैं, जो बहुत कम भागीदारी के साथ मोटी रकम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.