रोहित शर्मा बोले- केएल राहुल से सीखें बल्लेबाज कहा अफ्रीका से टेस्ट में हार की वजह खराब बल्लेबाजी

Updated on 29-12-2023 01:35 PM

साउथ अफ्रीका में भारत के टेस्ट सीरीज जीतने का सपना, फिर एक बार टूट गया। टीम इंडिया को पहले टेस्ट में पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका में इतनी बड़ी हार भारत को 31 साल के इतिहास में कभी नहीं मिली। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट में हार की प्रमुख वजह खराब बल्लेबाजी को माना है। हालांकि,रोहित गेंदबाजों के प्रदर्शन से भी ज्यादा खुश नहीं दिखे।

रोहित ने मैच के बाद कहा कि जीत के लिए पूरी टीम को एकजुट होकर प्रयास करना होगा, जो इस मैच में हम नहीं कर पाए। हमने जिस तरह इस मैच में खेला वह मैच जीतने लायक नहीं था। हम दोनों ही पारियों में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। उनके बल्लेबाजों ने कई स्कोर शॉट खेले और बाउंड्री लगाई। लेकिन हमारे बैर्ट्स को चुनौती का सामना करना पड़ा। हम उनकी ताकत को ठीक तरह से समझ नहीं पाए।

पहली पारी में केएल राहुल ने अच्छी बैटिंग कर हमें अच्छा स्कोर तक पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन उसके बाद हम गेंदबाजी में परिस्थितयों का फायदा नहीं उठा सके। हम दूसरी इनिंग में भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए। 3 दिन में मैच खत्म होना अच्छा संकेत है। हमें इस हार को भुलाकर अगले टेस्ट के लिए एकजुट होकर खेलना होगा।

केएल राहुल से सीखना चाहिए
रोहित ने बैटर केएल राहुल की तारीफ की और कहा कि हमें केएल राहुल से सीखना चाहिए। राहुल ने दिखाया कि हमें इस तरह की पिच पर क्या करने की जरूरत है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की।

400 रन बनने दिए
रोहित ने कहा कि पिच ऐसी नहीं कि 400 रन का स्कोर बन सके। हमने गेंदबाजी अच्छी नहीं की। हम एक गेंदबाज पर ज्यादा निर्भर नहीं रह सकते, बाकी गेंदबाजों को अपना काम करना होगा। विपक्षी टीम ने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे हम सीख सकते हैं।

ऐसा रहा मुकाबला
इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने पहली पारी में 245 रन बनाए। केएल राहुल ने 14 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 137 गेंदों पर 101 रन बनाए।


साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे सफल गेंदबाज कग‍िसो रबाडा रहे, उन्होंने 5 विकेट झटके। जवाब में साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 408 रन बनाए और उसे 163 रनों की बड़ी लीड मिली। डीन एल्गर ने 287 गेंदों का सामना करते हुए 185 रन बनाए, जिसमें 28 चौके शामिल रहे। वहीं मार्को यानसन ने 11 चौके और एक सिक्स की मदद से नाबाद 84 रन बनाए।
भारत की ओर से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने चार और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए। फिर भारत दूसरी पारी में 131 रनों पर ही सिमट गया। दूसरी पारी में भारत के लिए विराट कोहली ही शानदार प्रदर्शन कर पाए। कोहली ने 12 चौके और एक सिक्स की मदद से 82 गेंदों पर 76 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर ने चार और मार्को यानसन ने तीन विकेट लिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.