वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार दिखे रोहित शर्मा, पत्नी रितिका के साथ कहां घूम रहे

Updated on 27-11-2023 02:53 PM
नई दिल्ली: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को 19 नवंबर को अहमदाबाद में ICC वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हार मिली। इसके बाद से रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली। रोहित को आखिरी बार फाइनल के अगले दिन मुंबई में एयरपोर्ट पर देखा गया था। फाइनल में हार के बाद रोहित शर्मा के चेहरे पर दुख साफ दिख रहा था और उन्होंने खुद को लोगों की नजरों से दूर कर लिया।

इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

वर्ल्ड कप फाइनल के एक हफ्ते बाद रोहित शर्मा पहली बार सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए। उन्होंने पत्नी रितिका सजदेह के साथ इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। रितिका के कंधे पर हाथ रखकर रोहित कहीं टहल रहे हैं। हालांकि उन्होंने लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं दी। लेकिन फोटो देखने से मालूम पड़ रहा है कि यह यूरोप में कहीं का है।

वर्ल्ड कप में जमकर बोला था बल्ला

रोहित शर्मा ने ICC वनडे विश्व कप 2023 में बल्ले से धमाल मचाया था। वह टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज थे। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी लेकिन वहां ऑस्ट्रेलिया से हार मिली। उन्होंने वर्ल्ड कप की 11 पारियों में 54.27 की औसत से 597 रन बनाए। इस दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट 125 से ज्यादा का रहा।

साउथ अफ्रीका में खेलते दिखेंगे

भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। रोहित शर्मा को इस फॉर्मेट में करीब एक साल से खेलने का मौका नहीं मिला है। अगले महीने भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में टी20 के अलावा वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी। उस सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है। अभी तक भारत ने दक्षिण अफ्रीका में कभी भी टेस्ट सीरीज को अपने नाम नहीं किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.