रोहित शर्मा ने दिखाई दरियादिली, कभी सहवाग की सेंचुरी रोकने के लिए श्रीलंका ने की थी घटिया हरकत

Updated on 11-01-2023 07:33 PM
गुवाहाटी: भारत-श्रीलंका के बीच बीती रात खेले गए पहले वनडे मेंं रोहित शर्मा ने खेल भावना का जबरदस्त परिचय दिया। हिटमैन ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका के खिलाफ रन आउट की अपील वापस ले ली क्योंकि शनाका अपने शतक से सिर्फ 2 रन दूर थे। शमी ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद के बाद गेंदबाजी छोर पर गेंद फेंकने से पहले आगे निकलने पर श्रीलंकाई टीम को रन आउट कर दिया था, लेकिन रोहित ने अपील वापस ले ली। आज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जरूर दरियादिली दिखाई, लेकिन 13 साल पहले इसी श्रीलंकाई टीम ने वीरेंद्र सहवाग के साथ घटिया हरकत की थी।


13 साल पहले हुआ क्या था?
साल 2010 में भारतीय टीम त्रिकोणीय सीरीज खेलने श्रीलंका गई थी। तीसरी टीम न्यूजीलैंड थी। दाम्बुला में खेले गए एक वनडे में श्रीलंका सिर्फ 170 रन पर सिमट गया। जवाब में विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। 35वें ओवर की शुरुआत में जीत के लिए 5 रन चाहिए थे और वीरू अपने शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे। पहली ही गेंद पर बाई के अतिरिक्त 4 रन चले गए। अगली दो गेंदों पर वीरू ने कुछ नहीं किया, लेकिन चौथी गेंद को कदमों के इस्तेमाल से गेंद छक्के के लिए बाउंड्री पार भेज दी। खुशी में अपनी बाहें फैलाकर शतक और जीत की खुशी मनाने लगे। मगर अंपायर ने पहले ही फ्रंट-फुट नो-बॉल का संकेत दे दिया था, जिसकी वजह से सहवाग 99 पर नॉटआउट लौटे।
पूरी टीम ने मिलकर रचा था प्लान!
ऐसी व्यापक अटकलें थीं कि सबकुछ जानबूझकर प्लॉट किया गया था। सामने आईं रिपोर्ट्स में कहा गया था कि श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा को कथित तौर पर स्टंप माइक पर सिंहली में यह कहते हुए सुना गया कि, 'यदि वह गेंद को हिट करता है, तो उसे रन मिलता है'। साजिश में दिलशान भी थे, जिन्होंने रणदीव को जानबूझकर नो बॉल फेंकने की सलाह दी थी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बाद में कार्रवाई करते हुए सूरज रणदीव पर एक मैच का बैन लगाया था जबकि तिलकरत्ने दिलशान पर जुर्माना ठोका गया था।

कौन हैं सूरज रणदीव
सूरज रणदीव ने श्रीलंका के लिए साल 2009 में डेब्यू किया था। वह 2011 वर्ल्ड कप में श्रीलंका स्क्वॉड का हिस्सा थे। 2012 में आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स में भी खेल चुके हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि यह क्रिकेटर ऑस्‍ट्रेलिया में बस चला रहा है। सूरज रणदीव ने श्रीलंका के लिए 12 टेस्ट, 31 वनडे और 7 T20 इंटरनेशनल और 149 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.