अब रोहित शर्मा की T20 कप्तानी से होगी छुट्टी? BCCI का मिशन क्लीन टीम इंडिया!

Updated on 19-11-2022 05:19 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम वह भूकंप शुक्रवार को आ ही गया, जिसका हर फैन को इंतजार था। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार ने हर फैन का दिल तोड़ा था और सोशल मीडिया पर लोग भड़ास निकाल रहे थे। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक्शन लिया और सिलेक्टशन कमिटी को फायर कर दिया। अब कप्तान रोहित शर्मा पर तलवार लटकी हुई है। मीडिया में छरकर आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड कप्तानी पर भी बड़ा फैसला ले सकता है।
पूर्व क्रिकेटर्स की ओर से तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान रखने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में संभव है कि रोहित शर्मा के पास टेस्ट और वनडे की कप्तानी रहे, जबकि टी-20 टीम की कमान किसी और के हाथ में जाए। अगर ऐसा होता है तो संभव है कि हार्दिक पंड्या टी-20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान बने। उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से ही उन्हें टीम इंडिया का भावी कप्तान माना जाने लगा था।
हार्दिक पंड्या होंगे अगले T20 कप्तान!
इस बारे में बीसीसीआई के एक सूत्रों का कहना है, 'देखिए आम सहमति है कि अब बदलाव का समय आ गया है। हम सभी को लगता है कि सबसे पहले तो रोहित शर्मा के पास देने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन टी-20 विश्व कप 2024 के लिए हमें अभी से तैयारी करने की आवश्यकता है। हार्दिक इस भूमिका के लिए बिल्कुल फिट हैं। चयनकर्ता अगले टी20 असाइनमेंट से पहले हार्दिक से मिलेंगे और आधिकारिक तौर पर भारत के कप्तान के रूप में घोषणा करेंगे।

रोहित का कप्तानी रिकॉर्ड बेहतर, लेकिन...
दूसरी ओर, रोहित शर्मा को भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 तक के लिए टीम इंडिया का कप्तान चुना गया था। अगर उनसे टी-20 टीम की कप्तानी छिनती है तो हो सकता है कि वह इस फॉर्मेट में भी नहीं खेलें। हालांकि, ऐसा होना मुश्किल है, क्योंकि रोहित की कप्तानी के आंकड़े काफी बेहतर हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने 51 टी-20 खेले हैं, जबकि 39 मैच जीते हैं, जो विराट कोहली (50 मैच में 30 जीत) से बेहतर है। विनिंग प्रतिशत 76.47 है, जो एमएस धोनी (59.28%) से भी अच्छा है।
इससलिए हो सकता है बदलाव?
दरअसल, अगला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में होना है। टीम इंडिया अगर इसकी तैयारी के लिहाज से देखे तो शायद ही रोहित शर्मा तब तक खेलें। रोहित फिलहाल 36 वर्ष के हैं और 2024 में 38 वर्ष के होंगे। काफी कुछ निर्भर करेगा उनकी फिटनेस कैसी है। इसलिए बोर्ड चाहेगा कि तब तक के लिए किसी ऐसे को कप्तानी मिले जो तब तक अपने हिसाब से टीम को तैयार कर सके। इसमें विराट कोहली जैसे सीनियर्स का भी रोल अहम हो जाता है।

बदलाव के लिए दबाव क्यों?
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा इसी शर्त पर कप्तान बने थे कि टीम आईसीसी इवेंट में अच्छा करेगी। एशिया कप में भी रोहित की कप्तानी वाली टीम का प्रदर्शन खराब रहा तो वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में 10 विकेट की शर्मनाक हार मिली। अब दबाव काफी बढ़ गया है। ऐसे में बोर्ड भी 5 बार के आईपीएल चैंपियन कप्तान रोहित से आगे देख रहा होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.