रोहित शर्मा आज सावधान दिल्ली में कहीं 'फिरकी' न ले ले अफगानिस्तान

Updated on 11-10-2023 02:34 PM
अरानी बसु, नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम को भारत की केवल आधी टीम ही अभ्यास के लिए पहुंची। सभी फ्रंटलाइन गेंदबाजों ने सत्र छोड़ने का फैसला किया। नेट सत्र बमुश्किल डेढ़ घंटे तक चला। इसके विपरीत अफगानिस्तान को सोमवार और मंगलवार को दो कठोर सत्रों से गुजरना पड़ा। जहां अफगान टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं, वहीं भारतीय टीम ने अलग रणनीति अपनाई हुई है।

यह विश्व कप एक लंबा टूर्नामेंट है। वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर हमेशा चिंतित रहने वाला भारतीय मैनजमेंट अपने मूल गेम प्लान से विचलित नहीं होने वाला है। उन्हें दोष नहीं दिया जा सकता, क्योंकि विश्व कप से पहले 18 महीने तक लगातार ब्रेकडाउन के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। टीम मैनेजमेंट के सूत्रों ने इस बारे में कहा- अधिकतर, पूरे टूर्नामेंट में वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र होंगे। टीम का मुख्य उद्देश्य सभी 15 खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के लिए फिट रखना है। इन खिलाड़ियों के लिए विचार यह है कि खेल से पहले केवल बल्ले और गेंद से प्रैक्टिस करना है। अगर वे वास्तव में अपने खेल में किसी चीज से परेशान नहीं हैं, तो उन्हें गहन सत्रों से गुजरने की संभावना नहीं है।

आधी टीम नहीं आई थी प्रैक्टिस करने
यह आश्चर्य की बात नहीं थी जब विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आर अश्विन और कुलदीप यादव मंगलवार को नहीं आए। उन्होंने रविवार को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थका देने वाला मैच खेला था। इसके बाद वह फ्लाइट लेकर दिल्ली पहुंचे थे। भारतीय टीम को पता होगा कि टूर्नामेंट के अंत में खिलाड़ियों को आजमाने से पहले उन्हें टूर्नामेंट की शुरुआत में अंक तालिका में निर्णायक बढ़त हासिल करनी होगी। यहां अरुण जेटली स्टेडियम में जहां की पिच सख्त के साथ ही घास की अच्छी परत है तो कप्तान रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने बड़ी जीत की ओर देख रहे होंगे।

आखिरकार दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने यहां अपने खेल में 750 रन ही बनाए। बड़े स्कोर के बारे में इसलिए बात हो रही है, क्योंकि इससे नेट रन रेट बेहतर होता है। हालांकि, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने इस बारे में कहा- अगर हम पहले बल्लेबाजी करते हैं तो हम जितना संभव हो उतने रन बनाने की कोशिश करते हैं और अगर हम पहले गेंदबाजी करते हैं तो हम उन्हें जल्द से जल्द आउट करने की कोशिश करेंगे। हम नहीं जानते कि क्या होगा।

स्पिन पर अफगानिस्तान का बैंक
अगर कोई ऐसी चीज थी जो बुधवार को भारत के नियोजित आक्रमण को खतरे में डाल सकती है तो वह राशिद खान के नेतृत्व में अफगानिस्तान के अपरंपरागत स्पिनरों की कुशलता होगी। सतह वास्तव में उनके लिए अनुकूल नहीं हो सकती है, लेकिन टी20 क्रिकेट में सपाट डेक पर गेंदबाजी करने वाले इन अफगानी स्पिनरों का कद बढ़ गया है।

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने मैच से पहले कहा- हम नेट्स सत्र में बेहतर स्पिनरों के साथ खेलते हैं। जैसे अगर आप राशिद, नबी, नूर और मुजीब को देखते हैं तो हम उन्हें हर दिन खेलते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि स्पिन गेंदबाजी खेलने में हमारी टीम कहीं बेहतर है। उन्होंने इस तथ्य पर भी आपत्ति जताई कि उनका तुरुप का इक्का राशिद एकदिवसीय मैचों में ज्यादातर प्रभावी नहीं रहे हैं, क्योंकि बल्लेबाज सिर्फ उसे आउट करने और अन्य गेंदबाजों पर हमला करने की कोशिश करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.