रोहित शर्मा निकले मास्टरमाइंड, सूर्या के नाम पर गौतम गंभीर को किया राजी, कप्तानी की रेस में ऐसे पिछड़े हार्दिक पंड्या!

Updated on 18-07-2024 02:02 PM
नई दिल्ली: टी-20 विश्व कप 2024 की जीत और कप्तान रोहित शर्मा के टी-20 से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया अपनी रणनीति बना रही है, अगले कप्तान पर चर्चा तेज हो गई है। कप्तानी के लिए अब हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव दो प्रमुख उम्मीदवार हैं। हालिया मीडिया रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि सूर्यकुमार को पंड्या पर तरजीह दी जा सकती है। खराब फिटनेस रिकॉर्ड लंबे समय तक के लिए हार्दिक पंड्या की लीडरशिप को सवालों के घेरे में डालती है। सूत्र बताते हैं कि नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर और टी-20 विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा दोनों सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना चाहते हैं। गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पहले ही इस फैसले के बारे में पंड्या को बता दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सूर्यकुमार न केवल श्रीलंका के खिलाफ 27 जुलाई से शुरू होने वाली आगामी टी-20 सीरीज में टीम इंडिया को लीड करेंगे बल्कि टी-20 विश्व कप 2026 तक भारतीय कप्तान भी रहेंगे।

हार्दिक पंड्या का रिकॉर्ड

2015 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले हार्दिक पंड्या ने इस फ्रैंचाइजी के लिए 106 मैच खेले हैं, जिसमें 152.43 की स्ट्राइक रेट और 25.63 की औसत से 1692 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्द्धशतक शामिल हैं। गुजरात टाइटंस के लिए उन्होंने 31 मैच खेले हैं, जिसमें 37.86 की औसत और 133.49 की स्ट्राइक रेट से 833 रन बनाए, जिसमें छह अर्द्धशतक शामिल थे। गेंदबाज के तौर पर पंड्या ने 137 मैचों में 33.59 की औसत से 64 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 3/17 था। एक कप्तान के रूप में, पंड्या ने 45 मैच खेले, जिसमें 57.77 के जीत प्रतिशत के साथ 26 मैच में सफलता हासिल की। गुजरात टाइटंस को पहली ही बार में उन्होंने चैंपियन तो दूसरी बार उपविजेता बनाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.