16 कप्तानों के फोटो शूट में रोहित शर्मा हुए 'साइड'

Updated on 15-10-2022 05:28 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2022 को शुरू होने में अब केवल एक दिन का ही समय बचा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सभी 16 टीमों के कप्तान मीडिया से रूबरू हुए और फिर उसके बाद उनका एक फोटो शूट हुआ। इस फोटो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सबसे साइड में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। रोहित के अलावा अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी भी दूसरी ओर सबसे साइड में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ट्रॉफी के सबसे पास बैठे हुए हैं। फोटो में रोहित के साइड में बैठने पर फैंस अब सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और उनके रिएक्शन भी वायरल हो रहे हैं।

एक पाकिस्तानी यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि रोहित साइड में क्यों बैठा है? उन्हें केन विलियम्सन की जगह होनी चाहिए थी। आईसीसी में बीसीसीआई का योगदान 70 प्रतिशत से अधिक है एक पाकिस्तानी के रूप में मुझे लगता है कि आईसीसी कभी-कभी भूल जाता है कि बड़े क्रिकेट देशों का सम्मान कैसे किया जाता है।

उनके अलावा एक यूजर ने लिखा कि अगर यहां पर कोहली होता शायद ऐसा नहीं होता।कुछ फैंस तो अपनी अपनी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में 26 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को चिर-प्रतीद्विंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमें जमकर मेहनतक कर रही है। बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम हाल ही में न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज खेलकर आई है, वहीं भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई कंडिशन में खुद को ढालने के लिए 6 अक्टूबर को ही भारत से रवाना हो गई थी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
Advt.