रोहित शर्मा की चोट गंभीर नहीं:बोले- बस थोड़ा दर्द है; आयरलैंड के खिलाफ चोट की वजह से रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा

Updated on 06-06-2024 01:02 PM

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की चोट गंभीर नहीं है। रोहित ने आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद प्रेजेंटेंशन सेरेमनी में कहा, बस थोड़ा सा दर्द (हाथ में) है।

न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को भारत-आयरलैंड मैच के दौरान ड्रॉप-इन पिचों में असामान्य उछाल देखा गया, जिस कारण भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर ऋषभ पंत चोटिल हो गए। रोहित को तो रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था।

रोहित को नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर ऊपरी बांह पर चोट लगी। चोट के कारण उन्हें 10वें ओवर की अंतिम गेंद के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा।

रोहित की अर्धशतकीय पारी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नसाउ में स्विंग और बाउंस हो रही आयरलैंड की गेंदबाजी के सामने आक्रामक बैटिंग की। टीम पर दबाव नहीं बनने दिया। 140 के स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए। 4 चौके और 3 छक्के जड़े। जब रोहित चोट के चलते रिटायर हुए, तब इंडिया को जीत के लिए 21 रन चाहिए थे। रोहित ने विराट के साथ 22 और ऋषभ पंत के साथ 54 रन की साझेदारी भी की। विराट ने रोहित के साथ साझेदारी में सिर्फ 1 रन बनाया था।

भारत ने आयरलैंड को हराया
टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच जीत लिया। न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

इंडियन बॉलर्स ने आयरलैंड की टीम को 96 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजों ने 13वें ओवर में टारगेट चेज कर लिया। रोहित शर्मा ने फिफ्टी लगाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.