किंग्स कप फाइनल में हार के बाद रोने लगे रोनाल्डो:अल हिलाल ने पेनल्टी शूटआउट में अल नासर को हराया

Updated on 01-06-2024 12:32 PM

अल हिलाल ने सऊदी अरब की फुटबॉल लीग किंग्स कप का टाइटल जीत लिया है। अल हिलाल का यह 11वां खिताब है। अल हिलाल ने शनिवार को खेले गए फाइनल में अल नासर को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हार के बाद अपने इमोशन्स को रोक नहीं पाए और मैदान पर ही रोने लगे।

फुल टाइम और फिर एक्स्ट्रा टाइम में स्कोर 1-1 से बराबरी पर रहा। इसके बाद अल हिलाल ने अल नासर को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया। अल हिलाल के गोलकीपर गोलकीपर यासीन बूनो ने दो सेव किए और अल हिलाल की जीत के हीरो रहे।

मैच का पहला गोल अल हिलाल के एलेक्जेंडर मित्रोविच ने 7वें मिनट में किया। टीम दूसरे हाफ के 87वें मिनट तक बढ़त बनाए रखी। इसके बाद 88वें मिनट में अल नासर के अयमान याह्या ने गोल क्र टीम को बराबरी पर ला दिया, जो फुल टीम और एक्स्ट्रा टाइम तक बराबर रहा। इसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया।

पेनल्टी शूटआउट में अल नासर 5-4 से हरा
शूटआउट में अल हिलाल के लिए रुबेन नेवेस और अल नासर के लिए एलेक्स टेलेस पहला शूट लेने पहुंचे और दोनों ने शॉट मिस किया। इसके बाद अल हिलाल की ओर से एलेक्जेंडर मित्रोविच और अल नासर की ओर से रोनाल्डो ने बेहतरीन गोल किया। इसके बाद अगले तीन अटेम्प्ट तक अल हिलाल और अल नासर दोनों ही ओर से गोल हुए। पांच अटेम्प्ट के बाद स्कोर 4-4 की बराबरी पर था।

फिर सडेन डेथ में अल हिलाल के सऊद अब्दुलहामिद और अल नासर के अली अलहसन ने अपने-अपने शॉट मिस किए। अगले शॉट में अल हिलाल के नासेर ने तो गोल किया, लेकिन अल नासर के मेहशारी अपना गोल चूक गए। ऐसे में अल हिलाल ने 5-4 से जीत हासिल की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.