रोनाल्डो के 2017 के बाद एक साल में 50+ गोल 2023 में टॉप स्कोरर रहे, 2024 में दोहराने का लक्ष्य

Updated on 01-01-2024 02:28 PM

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2023 में 54 गोल किए। उन्होंने साल का समापन सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर्स की सूची में टॉप पर रहकर किया। उनका 2024 का लक्ष्य अपने इसी कारनामे को दोहराना है। रोनाल्डो ने अल नासर की ओर से सऊदी प्रो लीग में अल तावोउन के खिलाफ एक गोल कर 54वां गोल पूरा किया।

अल नासर ने यह मुकाबला 4-1 से जीता। यह अल नासर की लगातार चौथी जीत है। टीम लीग में 19 मैच में 15 जीत के साथ 46 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। किंग अब्दुल्ला स्पोर्ट सिटी स्टेडियम में अल नासर की ओर से मार्सेलो ब्रोजोविच ने 26वें, एमेरिक लेपोर्टे ने 35वें, ओटावियो ने 50वें और रोनाल्डो ने 90+2 मिनट में गोल किए। वहीं, अल तावोउन के लिए एकमात्र गोल असचरफ अल महदिउई ने 13वें मिनट में किया। रोनाल्डो साल 2017 के बाद पहली बार एक कैलेंडर ईयर में 50 से ज्यादा गोल करने में सफल हुए हैं।

38 वर्षीय रोनाल्डो पांचवीं बार साल के टॉप स्कोरर
38 साल के रोनाल्डो दिसंबर 2022 में सऊदी अरब गए थे। उन्होंने 2016 के बाद दूसरे सबसे ज्यादा गोल किए। तब 55 गोल किए थे। उस साल उन्होंने पांचवीं बार बैलेन डि’ओर जीता था। यह उनके करियर में पांचवां मौका है, जब वे एक कैलेंडर ईयर में दुनिया के टॉप गोल स्कोरर बने। इससे पहले, 2011, 2013, 2014 और 2015 में भी वे टॉप गोल स्कोरर रहे थे। तब वे रियल मैड्रिड की ओर से खेलते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.