राउरकेला और दिल्ली की टीम के बीच होगा मुकाबला, CM भूपेश बघेल करेंगे शिरकत

Updated on 16-02-2023 08:15 PM

राजनांदगांव शहर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज गुरुवार को होना है। फाइनल मुकाबला सेल अकादमी राउरकेला और पेट्रोलियम स्पोर्ट्स, पेट्रोलियम बोर्ड नई दिल्ली के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच देखने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राजनांदगांव आएंगे।

सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम और अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

सेमीफाइनल मुकाबले में इन टीमों ने जीत हासिल की

बुधवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में सेल अकादमी राउरकेला ने रेलवे कोच, फैक्ट्री कपूरथला को 5-2 गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स, पेट्रोलियम बोर्ड नई दिल्ली ने साईं एक्सीलेंसी हॉस्टल लखनऊ को 4-1 गोल से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

सेमीफाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लिया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की लिस्ट में राजनांदगांव जिले का नाम नहीं रहता, सिर्फ दुर्ग जिले का नाम रहता है। प्रदेश के नगरीय निकायों को लगभग 1000 करोड़ रुपए की सौगात दी गई है, जिसमें से राजनांदगांव को महज 15 करोड़ रुपए दिया गया है।

आयोजन को लेकर डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता राजनांदगांव की शान है। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम को बनाने का मूल उद्देश्य यही था कि यहां से अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निकलें और देश-प्रदेश का नाम रोशन करें। अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 8 फरवरी से 16 फरवरी तक महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति 79 अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के तहत बुधवार को दो सेमीफाइनल मैच सेल अकादमी राउरकेला और आरसीएफ कपूरथला एवं पेट्रोलियम स्पोर्ट्स पेट्रोलियम बोर्ड नई दिल्ली और साईं एक्सीलेंस सेंटर लखनऊ के मध्य खेले गए।

सीएम दोपहर 3.15 बजे आएंगे हॉकी स्टेडियम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 3.15 बजे अन्तर्राष्ट्रीय एक्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2022-23 के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने के बाद 4.45 बजे पीटीएस राजनांदगांव हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.