यशवंतपुर गोरखुपर और बरौनी एर्नाकुलम सहित 14 ट्रेनों के रूट बदले

Updated on 20-02-2023 05:56 PM

अगर आप 20 फरवरी से 1 मार्च के बीच रेल यात्रा करने वाले हैं तो एक बार अपनी ट्रेन की जानकारी रेलवे से जरूर प्राप्त कर लें, क्योंकि लखनऊ मंडल के डालीगंज-बादशाहनगर-गोमतीनगर-मल्हौर स्टेशनों के बीच ट्रैक मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इस दौरान यहां से गुजरने वाली 14 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। इसमें यशवंतपुर गोरखुपर, बरौनी एर्नाकुलम, गोरखपुर बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस आदि ट्रेने शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्री रेलवे हेल्प लाइन नबंर 139 या एनटीईएस एप्प से जानकारी प्राप्त करके ही यात्रा प्रारंभ करें।

इन ट्रेनों का किए गए रूट डायवर्ट
1- कोचुवेली से 21, 22 एवं 26 फरवरी को चलने वाली 12512 कोचुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलेगी।
2- कोचुवेली से 28 फरवरी एवं 1 मार्च को चलने वाली 12512 कोचुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर-प्रयागराज-प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-अयोध्या-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
3- गोरखपुर से 23, 24, एवं 26 फरवरी को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलेगी।
4- गोरखपुर से 2 एवं 03 मार्च को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अयोध्या-सुल्तानपुर-प्रतापगढ़-प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलेगी।
5- एर्नाकुलम से 24 फरवरी को चलने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलेगी।
6- बरौनी से 20 एवं 27 फरवरी को चलने वाली 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलेगी।
7- यशवंतपुर से 20 एवं 27 फरवरी को चलने वाली 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलेगी।
8- गोरखपुर से 25 फरवरी को चलने वाली 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलाई चलेगी।
9- गोरखपुर से 22 फरवरी एवं 01 मार्च, को चलने वाली 12589 गोरखपुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलेगी।
10- गोरखपुर से 27 फरवरी को चलने वाली 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलेगी।
11- यशवंतपुर से 1 मार्च, को चलने वाली 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलेगी।
12- गोरखपुर से 28 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाली 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलेगी।
13- गोरखपुर से 28 फरवरी को चलने वाली 22922 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-बरेली-कासगंज के रास्ते चलेगी।
14- बान्द्रा टर्मिनस से 26 फरवरी को चलने वाली 22921 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कासगंज-बरेली-सीतापुर-बुढ़वल के रास्ते चलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.