आरआरआर' दोबारा थिएटर में होगी रिलीज! ऑस्कर से पहले फैंस की खुशी दोगुनी करने की है प्लानिंग

Updated on 02-02-2023 07:18 PM
एसएस राजामौली की फिल्म RRR पिछले साल रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने अहम भूमिका निभाई थी, जबकि अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन सहित कई स्टार्स भी नजर आए थे। फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हिट तो रही ही, लेकिन ये इस समय ऑस्कर जीतने की रेस में भी दौड़ रही है। इसके गाने 'नाटू नाटू' को फाइनल नॉमिनेशन में जगह मिल गई है और फैंस को उम्मीद है कि इसे बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जरूर मिलेगा। खैर। ऑस्कर से पहले मेकर्स ने फैंस की खुशी बढ़ाने के लिए एक तरीका निकाला है। वो इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। आइये जानते हैं इस बारे में सबकुछ।
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 95वां ऑस्कर रिजल्ट आने से पहले RRR के मेकर्स इसे फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस मूवी को दोबारा रिलीज करने के लिए थिएटर्स की लिस्ट, लैंग्वेज वर्जन और टाइमिंग को शॉर्टलिस्ट कर रहे हैं। बता दें कि ऑस्कर 2023 डॉल्बी थिएटर में 12 मार्च को आयोजित होगा। RRR के गाने 'नाटू नाटू' बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेटेड है। 'नाटू नाटू' गाने को एमएम कीरावनी ने कंपोज किया है। इसे राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया था। लोगों को ये गाना इतना पसंद आया था कि इसके डांस मूव्स आज भी पॉप्युलर हैं।
'आरआरआर' फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया और फिल्म का सह-लेखन वी. विजयेंद्र प्रसाद ने किया है। इसमें दो महान क्रांतिकारियों की काल्पनिक कहानी दिखाई गई है। फिल्म में राम चरण ने अल्लूरी सीताराम राजू और जूनियर एनटीआर ने कोमाराम भीम का किरदार निभाया है। इनके अलावा अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन सहित कई स्टार्स नजर आए। म्यूजिक डायरेक्टर की कमान एमएम कीरावनी ने संभाली थी। ये फिल्म 25 मार्च 2022 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और वर्ल्डवाइड तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म बन गई थी।

एमएम कीरावनी को पद्मश्री से नवाजा गया

RRR फिल्म के संगीतकार एमएम कीरावनी को हाल ही में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। ये अवॉर्ड मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर किया था, जिसमें अपने पैरेंट्स और मेंटर्स का आभार व्यक्त किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.